मुजफ्फरनगर के ट्रांसपोर्टरों की समस्या पर मंत्री कपिल देव ने नितिन गडकरी को लिखा पत्र, एटीएस केंद्र पर जताई आपत्ति
मुजफ्फरनगर के वाहन फिटनेस कराने जाएंगे बिजनौर और रुड़की; ई-रिक्शा चालकों और बस-ट्रक ऑपरेटरों पर बढ़ेगा आर्थिक बोझ
मुजफ्फरनगर। व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने मुजफ्फरनगर के वाहन स्वामियों और ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों की गंभीर समस्याओं को लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा है। उन्होंने जनपद के ई-रिक्शा चालकों और भारी वाहन ऑपरेटरों को स्वचालित परीक्षण केंद्रों (एटीएस) के कारण आ रही व्यावहारिक दिक्कतों के समाधान की मांग की है।
दूसरे जनपदों में फिटनेस कराने का आदेश बना सिरदर्द
15,000 ई-रिक्शा चालकों पर आजीविका का संकट
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने पत्र में विशेष रूप से जनपद में पंजीकृत 15,000 से अधिक ई-रिक्शा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने कहा कि एक छोटे ई-रिक्शा के लिए फिटनेस कराने हेतु बिजनौर या रुड़की तक का सफर तय करना व्यावहारिक रूप से मुमकिन नहीं है। यह न केवल उनके लिए असुरक्षित है, बल्कि उन गरीब चालकों की आजीविका पर भी सीधा प्रहार है।
जब तक मुजफ्फरनगर में केंद्र नहीं, तब तक मैनुअल व्यवस्था हो बहाल
कपिल देव अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से आग्रह किया है कि जब तक मुजफ्फरनगर जनपद की सीमाओं के भीतर अत्याधुनिक स्वचालित परीक्षण केंद्र (ATS) की स्थापना नहीं हो जाती, तब तक सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय (ARTO) मुजफ्फरनगर में पुरानी मैनुअल फिटनेस व्यवस्था को ही यथावत बहाल रखा जाए। उन्होंने उम्मीद जताई है कि केंद्र सरकार इस जनसमस्या और ट्रांसपोर्टरों की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए जल्द सकारात्मक निर्णय लेगी।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां