मुजफ्फरनगर: दहेज के लिए विवाहिता को जहर देकर मारने की कोशिश, ससुर पर दुष्कर्म का आरोप

मायके में घुसकर किया जानलेवा हमला; सुजड़ू की विवाहिता ने ससुरालियों के खिलाफ दी तहरीर, 90 लाख खर्च करने के बाद भी मांगे 50 लाख

On

मुजफ्फरनगर। जनपद के थाना खालापार क्षेत्र के अंतर्गत सुजड़ू के मोहल्ला कुंगर पट्टी में एक विवाहिता के साथ दहेज उत्पीड़न और क्रूरता का रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, जहर देकर जान से मारने का प्रयास करने और ससुर पर दुष्कर्म करने जैसे संगीन आरोप लगाते हुए पुलिस से सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है।

90 लाख खर्च करने के बाद भी लालच कम नहीं हुआ

महिला थाना पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 5 दिसंबर 2023 को जहांगीर पट्टी सुजड़ू निवासी साहिल के साथ हुई थी। परिजनों ने शादी में अपनी क्षमता से अधिक करीब 90 लाख रुपये खर्च किए थे। इसके बावजूद ससुराल पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं थे और लगातार 50 लाख रुपये नकद व एक हजार गज के प्लॉट की अतिरिक्त मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा।

ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: 4 बच्चों के पिता ने 'प्रेमिका' संग लौटकर पत्नी पर किया जानलेवा हमला, घर खाली करने की दी धमकी

जहर देकर हत्या का प्रयास और ससुर की घिनौनी करतूत

विवाहिता का आरोप है कि करीब 6 माह पहले उसकी सास, ननद और दादी सास ने उसे जान से मारने की नीयत से दूध में जहर मिलाकर पिला दिया था, जिससे वह गंभीर रूप से बीमार हो गई थी। पीड़िता ने एक और चौंकाने वाला आरोप लगाते हुए कहा कि करीब साढ़े चार माह पहले उसके ससुर ने घर में उसे अकेली पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने इसकी शिकायत अपने पति और सास से की, तो न्याय दिलाने के बजाय उसे चुप रहने और दहेज लाने की धमकी दी गई। दहेज न मिलने पर करीब चार माह पहले उसे उसकी मासूम पुत्री के साथ घर से बाहर निकाल दिया गया।

ये भी पढ़ें  एपस्टीन फाइल्स में ट्रंप, क्लिंटन, मस्क, गेट्स समेत कई दिग्गजों के नाम, नए खुलासों से हड़कंप

मायके में घुसकर किया जानलेवा हमला

विवादास्पद स्थिति तब और बिगड़ गई जब 5 फरवरी 2026 की सुबह आरोपी सुलह करने के बहाने विवाहिता के मायके पहुंचे। आरोप है कि वहां भी उन्होंने फिर से दहेज की मांग दोहराई और विरोध करने पर धारदार हथियारों, लाठी-डंडों व बेल्ट से पीड़िता पर जानलेवा हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर जमा हुए मोहल्ले के लोगों ने किसी तरह पीड़िता की जान बचाई। फिलहाल पीड़िता की हालत गंभीर है और उसने आरोपियों की गिरफ्तारी व सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें  मशहूर शायर मुनव्वर राना की बेटी हिबा को पति ने दिया 'तीन तलाक', दहेज के लिए मारपीट कर बच्चों संग घर से निकाला

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

कुलदीप सिंह | रिपोर्टर Picture

कुलदीप सिंह वर्ष 2003 से निरंतर रॉयल बुलेटिन संस्थान के साथ जुड़े हुए हैं। पिछले दो दशकों से अधिक समय से वह संस्थान की प्रगति में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

वर्तमान में वह कंप्यूटर विभाग में वरिष्ठ भूमिका निभाने के साथ-साथ संपादकीय टीम के एक प्रमुख स्तंभ हैं। तकनीकी कार्यप्रणाली पर गहरी पकड़ और संपादकीय समझ के समन्वय के साथ कुलदीप सिंह समाचार पत्र और डिजिटल पोर्टल की गुणवत्ता को निरंतर नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं।

नवीनतम

लखनऊ में सरोजनी नगर से भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह को 'लुटेरा' कहने पर अजय राय पर FIR दर्ज, पत्नी है नोएडा में पुलिस कमिश्नर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ लखनऊ के सरोजनी नगर थाने में गंभीर धाराओं में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ में सरोजनी नगर से भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह को 'लुटेरा' कहने पर अजय राय पर FIR दर्ज, पत्नी है नोएडा में पुलिस कमिश्नर

मुजफ्फरनगर पुलिस को थार-स्कॉर्पियो से मारी टक्कर, वांछित अपराधी को छुड़ाने की कोशिश, 11 पर FIR,3 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में मुजफ्फरनगर के थाना छपार की पुलिस टीम पर उस समय रूह कंपा देने वाला...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर  देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
मुजफ्फरनगर पुलिस को थार-स्कॉर्पियो से मारी टक्कर, वांछित अपराधी को छुड़ाने की कोशिश, 11 पर FIR,3 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में एसएसपी का बड़ा प्रहार, भ्रष्टाचार की जांच में दोषी पाए जाने पर सब-इंस्पेक्टर निलंबित

मुजफ्फरनगर। जनपद की पुलिसिंग को पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के संकल्प के साथ एसएसपी संजय वर्मा ने एक और...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में एसएसपी का बड़ा प्रहार, भ्रष्टाचार की जांच में दोषी पाए जाने पर सब-इंस्पेक्टर निलंबित

मुजफ्फरनगर में इश्क का खौफनाक अंत: शादी से 72 घंटे पहले युवती की हत्या, प्रेमी ने भी रेत लिया गला

   मुज़फ्फरनगर- जनपद के जानसठ थाना क्षेत्र के गांव भलवा में गुरुवार को एक ऐसी रूह कंपा देने वाली वारदात हुई,...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में इश्क का खौफनाक अंत: शादी से 72 घंटे पहले युवती की हत्या, प्रेमी ने भी रेत लिया गला

मुजफ्फरनगर नगरपालिका निर्माण विभाग पर फर्जीवाड़े का बम, भाजपा सभासदों ने EO को घेरा, बोले– लूटी जा रही निविदाएं

मुज़फ्फरनगर- नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर का निर्माण विभाग एक बार फिर विवादों के केंद्र में है। शहर के विकास के...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर नगरपालिका निर्माण विभाग पर फर्जीवाड़े का बम, भाजपा सभासदों ने EO को घेरा, बोले– लूटी जा रही निविदाएं

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में सरोजनी नगर से भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह को 'लुटेरा' कहने पर अजय राय पर FIR दर्ज, पत्नी है नोएडा में पुलिस कमिश्नर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ लखनऊ के सरोजनी नगर थाने में गंभीर धाराओं में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ में सरोजनी नगर से भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह को 'लुटेरा' कहने पर अजय राय पर FIR दर्ज, पत्नी है नोएडा में पुलिस कमिश्नर

सहारनपुर में जिला खादी ग्रामोद्योग कार्यालय में एंटी करप्शन का छापा; ₹5000 रिश्वत लेते कर्मचारी गिरफ्तार

सहारनपुर। भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन की टीम ने सहारनपुर में बड़ी कार्रवाई की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में जिला खादी ग्रामोद्योग कार्यालय में एंटी करप्शन का छापा; ₹5000 रिश्वत लेते कर्मचारी गिरफ्तार

संभल: असमोली विधायक पिंकी यादव का बीजेपी पर बड़ा हमला; फॉर्म-7 के जरिए 35 हजार वोट कटवाने का आरोप

संभल। जनपद की असमोली विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की विधायक पिंकी यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर मतदाता सूची...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
संभल: असमोली विधायक पिंकी यादव का बीजेपी पर बड़ा हमला; फॉर्म-7 के जरिए 35 हजार वोट कटवाने का आरोप

मुरादाबाद में आवारा कुत्तों के आतंक पर नगर निगम ने कसी कमर, नसबंदी अभियान हुआ तेज

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद में आवारा कुत्तों के बढ़ते हमलों और आतंक पर अंकुश लगाने के लिए नगर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में आवारा कुत्तों के आतंक पर नगर निगम ने कसी कमर, नसबंदी अभियान हुआ तेज

सर्वाधिक लोकप्रिय