लखनऊ में सरोजनी नगर से भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह को 'लुटेरा' कहने पर अजय राय पर FIR दर्ज, पत्नी है नोएडा में पुलिस कमिश्नर

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा था- ईडी में रहते हुए भी की लूट-खसोट; भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला, पुलिस ने शुरू की जांच

On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ लखनऊ के सरोजनी नगर थाने में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह पर की गई अपमानजनक टिप्पणी और उन्हें 'लुटेरा' बताने के विरोध में भाजपा नेता शिवशंकर सिंह उर्फ शंकरी की तहरीर पर की गई है।

क्या था पूरा मामला?

बीते रविवार को सरोजनी नगर के नटकुर तिराहा पर आयोजित 'संविधान संवाद महापंचायत' के दौरान अजय राय ने मंच से भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह पर तीखा हमला बोला था। अजय राय ने कहा था कि विधायक राजेश्वर सिंह देश और प्रदेश को लूटने का काम कर रहे हैं और प्रवर्तन निदेशालय (ED) में अधिकारी रहते हुए भी उन्होंने जमकर लूट-खसोट की थी। इस भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीतिक पारा चढ़ गया।

ये भी पढ़ें  संपादकीय: कोटद्वार का 'दीपक' और नफरत की आंधी, क्या एक नाम और एक पहचान इतनी भारी पड़ गई कि हम इंसानियत भूल गए ?

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ भड़काऊ बयान

तहरीर में भाजपा नेता शिवशंकर सिंह ने आरोप लगाया कि अजय राय का भाषण पूरी तरह निराधार, तथ्यहीन और मानहानि करने वाला था। इस भाषण को योजनाबद्ध तरीके से रिकॉर्ड किया गया और 'रुद्रदमन सिंह' नामक फेसबुक अकाउंट से वायरल किया गया, जिसे अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। आरोप है कि इस वीडियो के माध्यम से लोक शांति भंग करने और राजनीतिक तनाव पैदा करने की साजिश रची गई।

ये भी पढ़ें  एपस्टीन फाइल्स में ट्रंप, क्लिंटन, मस्क, गेट्स समेत कई दिग्गजों के नाम, नए खुलासों से हड़कंप

राजेश्वर सिंह का रसूख और भाजपा का विरोध

बता दें कि राजेश्वर सिंह ने ईडी की हाई-प्रोफाइल नौकरी छोड़कर भाजपा ज्वाइन की थी और वर्तमान में सरोजनी नगर से विधायक हैं। उनका परिवार भी उत्तर प्रदेश प्रशासन में उच्च पदों पर आसीन है; उनकी पत्नी लक्ष्मी सिंह नोएडा की पुलिस कमिश्नर हैं और उनके सगे जीजा राजीव कृष्ण यूपी के डीजीपी हैं। उनके पिता रणबहादुर सिंह भी आईपीएस अफसर थे और मुज़फ्फरनगर समेत कई ज़िलों में एसपी रहे थे। अजय राय की टिप्पणी के विरोध में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने कानपुर रोड पर जोरदार प्रदर्शन किया और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पुतला भी फूंका।

ये भी पढ़ें  मेरठ के गांव गढ़ी में प्रभु दयाल नाथ महाराज की समाधि क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में हंगामा

पुलिस की कार्रवाई

सरोजनी नगर पुलिस ने भाजपा नेता की शिकायत पर मानहानि, जानबूझकर अपमानित करने और भड़काऊ बयान देने जैसी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब वीडियो की सत्यता और इसके पीछे की आपराधिक साजिश की जांच कर रही है।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

रॉयल बुलेटिन न्यूज़  Picture

यह 'रॉयल बुलेटिन' न्यूज़ नेटवर्क का आधिकारिक संपादकीय डेस्क (Editorial Desk) है। यहाँ से मुज़फ्फरनगर, नोएडा और देशभर के हमारे विस्तृत रिपोर्टिंग नेटवर्क से प्राप्त समाचारों को प्रमाणित और संपादित करने के बाद पाठकों तक पहुँचाया जाता है। हमारी डेस्क टीम 24x7 सक्रिय रहती है ताकि आप तक सबसे सटीक, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें बिना किसी देरी के पहुँच सकें। न्यूज़ रूम से संबंधित सूचनाओं और प्रेस विज्ञप्ति के लिए आप हमें news@royalbulletin.in पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

लखनऊ में सरोजनी नगर से भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह को 'लुटेरा' कहने पर अजय राय पर FIR दर्ज, पत्नी है नोएडा में पुलिस कमिश्नर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ लखनऊ के सरोजनी नगर थाने में गंभीर धाराओं में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ में सरोजनी नगर से भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह को 'लुटेरा' कहने पर अजय राय पर FIR दर्ज, पत्नी है नोएडा में पुलिस कमिश्नर

मुजफ्फरनगर पुलिस को थार-स्कॉर्पियो से मारी टक्कर, वांछित अपराधी को छुड़ाने की कोशिश, 11 पर FIR,3 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में मुजफ्फरनगर के थाना छपार की पुलिस टीम पर उस समय रूह कंपा देने वाला...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर  देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
मुजफ्फरनगर पुलिस को थार-स्कॉर्पियो से मारी टक्कर, वांछित अपराधी को छुड़ाने की कोशिश, 11 पर FIR,3 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में एसएसपी का बड़ा प्रहार, भ्रष्टाचार की जांच में दोषी पाए जाने पर सब-इंस्पेक्टर निलंबित

मुजफ्फरनगर। जनपद की पुलिसिंग को पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के संकल्प के साथ एसएसपी संजय वर्मा ने एक और...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में एसएसपी का बड़ा प्रहार, भ्रष्टाचार की जांच में दोषी पाए जाने पर सब-इंस्पेक्टर निलंबित

मुजफ्फरनगर में इश्क का खौफनाक अंत: शादी से 72 घंटे पहले युवती की हत्या, प्रेमी ने भी रेत लिया गला

   मुज़फ्फरनगर- जनपद के जानसठ थाना क्षेत्र के गांव भलवा में गुरुवार को एक ऐसी रूह कंपा देने वाली वारदात हुई,...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में इश्क का खौफनाक अंत: शादी से 72 घंटे पहले युवती की हत्या, प्रेमी ने भी रेत लिया गला

मुजफ्फरनगर नगरपालिका निर्माण विभाग पर फर्जीवाड़े का बम, भाजपा सभासदों ने EO को घेरा, बोले– लूटी जा रही निविदाएं

मुज़फ्फरनगर- नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर का निर्माण विभाग एक बार फिर विवादों के केंद्र में है। शहर के विकास के...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर नगरपालिका निर्माण विभाग पर फर्जीवाड़े का बम, भाजपा सभासदों ने EO को घेरा, बोले– लूटी जा रही निविदाएं

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में सरोजनी नगर से भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह को 'लुटेरा' कहने पर अजय राय पर FIR दर्ज, पत्नी है नोएडा में पुलिस कमिश्नर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ लखनऊ के सरोजनी नगर थाने में गंभीर धाराओं में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ में सरोजनी नगर से भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह को 'लुटेरा' कहने पर अजय राय पर FIR दर्ज, पत्नी है नोएडा में पुलिस कमिश्नर

सहारनपुर में जिला खादी ग्रामोद्योग कार्यालय में एंटी करप्शन का छापा; ₹5000 रिश्वत लेते कर्मचारी गिरफ्तार

सहारनपुर। भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन की टीम ने सहारनपुर में बड़ी कार्रवाई की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में जिला खादी ग्रामोद्योग कार्यालय में एंटी करप्शन का छापा; ₹5000 रिश्वत लेते कर्मचारी गिरफ्तार

संभल: असमोली विधायक पिंकी यादव का बीजेपी पर बड़ा हमला; फॉर्म-7 के जरिए 35 हजार वोट कटवाने का आरोप

संभल। जनपद की असमोली विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की विधायक पिंकी यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर मतदाता सूची...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
संभल: असमोली विधायक पिंकी यादव का बीजेपी पर बड़ा हमला; फॉर्म-7 के जरिए 35 हजार वोट कटवाने का आरोप

मुरादाबाद में आवारा कुत्तों के आतंक पर नगर निगम ने कसी कमर, नसबंदी अभियान हुआ तेज

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद में आवारा कुत्तों के बढ़ते हमलों और आतंक पर अंकुश लगाने के लिए नगर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में आवारा कुत्तों के आतंक पर नगर निगम ने कसी कमर, नसबंदी अभियान हुआ तेज

सर्वाधिक लोकप्रिय