'परीक्षा पे चर्चा': सीएम योगी बोले- पीएम मोदी के शब्दों में लक्ष्य की स्पष्टता और हर चुनौती का सामना करने की प्रेरणा

On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के शब्दों में सकारात्मक दृष्टि, लक्ष्य की स्पष्टता और हर चुनौती का मुस्कुराकर सामना करने की प्रेरणा समाहित है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "परीक्षा आत्मविश्वास, अनुशासन और धैर्य की कसौटी होती है।

ऐसे क्षणों में सही मार्गदर्शन विद्यार्थियों के मन से भय हटाकर उनमें विश्वास और ऊर्जा भर देता है। इसी भावना के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'परीक्षा पे चर्चा' के माध्यम से छात्रों से आत्मीय संवाद किया।" सीएम योगी ने आगे लिखा, "प्रधानमंत्री ने छात्रों को यह संदेश दिया कि तनाव नहीं, संतुलन को अपनाइए। प्रतिस्पर्धा नहीं, आत्म-विकास पर ध्यान दीजिए और परिणाम नहीं, निरंतर प्रयास पर भरोसा रखिए। उनके शब्दों में सकारात्मक दृष्टि, लक्ष्य की स्पष्टता और हर चुनौती का मुस्कुराकर सामना करने की प्रेरणा समाहित है।" उन्होंने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "यह संवाद केवल परीक्षा कक्ष तक सीमित नहीं, बल्कि जीवन की हर परीक्षा में स्थिर रहने, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और अपने सामर्थ्य पर विश्वास बनाए रखने का संदेश देता है। निश्चय ही यह पहल करोड़ों विद्यार्थियों के मन में नई दिशा, नई ऊर्जा और नए विश्वास का संचार करेगी।"

ये भी पढ़ें  निलंबित पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा- गीदड़ भभकियों से नहीं डरूंगा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री मोदी आभार व्यक्त किया और सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य, आत्मविश्वासपूर्ण प्रयास और सफलता से भरे पथ की शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम का पहला एपिसोड शुक्रवार को जारी हुआ। इस एपिसोड में प्रधानमंत्री मोदी ने 'आपका स्टाइल-आपकी गति' से लेकर 'लक्ष्य के साथ तैयारी', 'कम प्रेशर-ज्यादा सीखना', 'शोर के बीच टिके रहना' और 'बड़े सपने-बड़े काम' तक अलग-अलग विषयों पर छात्रों से संवाद किया। इसी बीच, उन्होंने छात्रों के कई सवालों के भी जवाब दिए। पीएम मोदी ने 'मार्क्स, गेम्स और हंसी के बीच बैलेंस' पर भी छात्रों को महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इस कार्यक्रम के पहले एपिसोड में पीएम मोदी के सामने गीत और कविता से लेकर बांसुरी बजाने तक छात्रों ने भी कई एक्टिविटी कीं। 

ये भी पढ़ें  श्रमिकों के बच्चों के लिए सुनहरा मौका: 'अटल आवासीय विद्यालय' में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 15 फरवरी तक करें आवेदन

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

उप्र : एसआईआर में दावे-आपत्तियों का समय 06 मार्च तक बढ़ा, 10 अप्रैल को आएगी अंतिम मतदाता सूची

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने शुक्रवार काे प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने बताया उत्तर प्रदेश...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  राष्ट्रीय  लखनऊ 
उप्र : एसआईआर में दावे-आपत्तियों का समय 06 मार्च तक बढ़ा, 10 अप्रैल को आएगी अंतिम मतदाता सूची

रोहित शेट्टी फायरिंग मामला : आईएमपीपीए ने सीएम फडणवीस को लिखा पत्र, कार्रवाई की मांग 

   मुंबई। रोहित शेट्टी के आवास पर हाल ही में हुए हमले को लेकर इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (आईएमपीपीए) ने...
Breaking News  देश-प्रदेश  महाराष्ट्र 
रोहित शेट्टी फायरिंग मामला : आईएमपीपीए ने सीएम फडणवीस को लिखा पत्र, कार्रवाई की मांग 

यूपी बोर्ड परीक्षा-2026: मुजफ्फरनगर प्रशासन हाई अलर्ट पर, नकल रोकने के लिए कड़े पहरे

मुजफ्फरनगर। आगामी हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा-2026 को शांतिपूर्ण और नकलमुक्त तरीके से सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
यूपी बोर्ड परीक्षा-2026: मुजफ्फरनगर प्रशासन हाई अलर्ट पर, नकल रोकने के लिए कड़े पहरे

CM योगी के निर्देश पर फिल्म 'घूसखोर पंडत' की टीम पर FIR, लखनऊ में मामला दर्ज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ के डायरेक्टर और टीम...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
CM योगी के निर्देश पर फिल्म 'घूसखोर पंडत' की टीम पर FIR, लखनऊ में मामला दर्ज

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर स्टंटबाजी करने वाले युवक को परतापुर पुलिस ने गिरफ्तार किया

मेरठ। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर वाहन से स्टंटबाजी करने वाले स्टंटबाज को परतापुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना परतापुर...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर स्टंटबाजी करने वाले युवक को परतापुर पुलिस ने गिरफ्तार किया

उत्तर प्रदेश

उप्र : एसआईआर में दावे-आपत्तियों का समय 06 मार्च तक बढ़ा, 10 अप्रैल को आएगी अंतिम मतदाता सूची

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने शुक्रवार काे प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने बताया उत्तर प्रदेश...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  राष्ट्रीय  लखनऊ 
उप्र : एसआईआर में दावे-आपत्तियों का समय 06 मार्च तक बढ़ा, 10 अप्रैल को आएगी अंतिम मतदाता सूची

CM योगी के निर्देश पर फिल्म 'घूसखोर पंडत' की टीम पर FIR, लखनऊ में मामला दर्ज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ के डायरेक्टर और टीम...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
CM योगी के निर्देश पर फिल्म 'घूसखोर पंडत' की टीम पर FIR, लखनऊ में मामला दर्ज

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर स्टंटबाजी करने वाले युवक को परतापुर पुलिस ने गिरफ्तार किया

मेरठ। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर वाहन से स्टंटबाजी करने वाले स्टंटबाज को परतापुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना परतापुर...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर स्टंटबाजी करने वाले युवक को परतापुर पुलिस ने गिरफ्तार किया

मेरठ पुलिस ने 455 ग्राम गांजा के साथ नशेड़ी को गिरफ्तार किया

मेरठ। थाना लिसाडी गेट पुलिस ने गांजा के साथ एक नशेडी को गिरफ्तार किया है। थाना लिसाडी गेट पुलिस 455...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ पुलिस ने 455 ग्राम गांजा के साथ नशेड़ी को गिरफ्तार किया