सहारनपुर: नगरायुक्त शिपू गिरि ने हकीकत नगर में सीएम ग्रिड सड़क निर्माण का किया निरीक्षण, तुरंत कार्य पूरा करने के दिए निर्देश
सहारनपुर। नगरायुक्त शिपू गिरि ने आज हकीकत नगर में सीएम ग्रिड के तहत कराये जा रहे सड़क निर्माण कार्य का नगर निगम अधिकारियों एवं स्मार्ट सिटी अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य में तेजी लाते हुए कार्य को आज ही पूरा करने के निर्देश दिए।
कलक्ट्रेट तिराहे से दीवानी तिराहे तक सीएम ग्रिड के तहत कराये जा रहे सड़क निर्माण कार्य में आज 120 मीटर लंबाई तथा 07 मीटर चौड़ाई के सब बेस को फिनिश करते हुए डीबीएम का कार्य किया गया। गुणवत्ता नियंत्रण के लिए स्मार्ट सिटी की टीम लगायी गयी थी। एक अवर अभियंता प्’लांट साइट पर तथा जीएम स्मार्ट सिटी दिनेश सिंघल व प्रोजेक्ट मैनेजर जितेंद्र सिंह, निगम के अवर अभियंताओं के साथ मौके पर मौजूद रहे।
नगरायुक्त शिपू गिरि ने मुख्य अभियंता सुरेश चंद के साथ उक्त कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि काम की गति बहुत धीमी है जिससे आने जाने वाले लोगों, क्षेत्र के व्यापारियों एवं टैªफिक संचालन में काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने काम में तेजी लाने पर जोर देते हुए आज ही कार्य समाप्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद अमित त्यागी व क्षेत्र के व्यापारी भी मौजूद रहे।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

टिप्पणियां