हाइपरटेंशन की वजह अनहेल्दी लाइफस्टाइल, 'साइलेंट किलर' को इन आदतों से दें मात

On

नई दिल्ली। अनहेल्दी लाइफस्टाइल की वजह से हाइपरटेंशन या उच्च रक्तचाप के मरीजों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। साथ ही भोजन में ज्यादा नमक, जंक फूड, तनाव, व्यायाम की कमी, मोटापा, तंबाकू और शराब का सेवन 'साइलेंट किलर' की बड़ी वजह बनते हैं। नेशनल हेल्थ मिशन ने हाइपरटेंशन से अलर्ट करते हुए इसे 'साइलेंट किलर' करार दिया। यह बीमारी बिना किसी लक्षण के धीरे-धीरे शरीर को नुकसान पहुंचाती है और जानलेवा साबित हो सकती है। हाइपरटेंशन दिल, किडनी और दिमाग को नुकसान पहुंचाता है।

हालांकि, संतुलित आहार, व्यायाम और नियमित जांच से इसे नियंत्रित या रोका जा सकता है। एक्सपर्ट के अनुसार, हाइपरटेंशन का सबसे आम और प्रमुख कारण आज की अस्वस्थ जीवनशैली है। नेशनल हेल्थ मिशन के मुताबिक, हाइपरटेंशन को नियंत्रित करने और इससे बचने के लिए जीवनशैली में छोटे-छोटे बदलाव बहुत महत्वपूर्ण हैं। अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो यह दिल की बीमारियों, स्ट्रोक, किडनी फेलियर और आंखों की समस्याओं का कारण बन सकता है। हाइपरटेंशन के प्रमुख कारणों में ज्यादा नमक का सेवन शामिल है, रोजाना ज्यादा नमक खाने से ब्लड प्रेशर बढ़ता है। प्रोसेस्ड फूड, चिप्स, नमकीन, अचार और बाहर का खाना अक्सर ज्यादा नमक से भरे होते हैं। इसके साथ ही लगातार काम का दबाव, पारिवारिक समस्याएं या मानसिक तनाव लंबे समय तक रहने पर बीपी बढ़ा देता है।

कैंसर का ब्लड ग्रुप से कनेक्शन: 'ओ' सबसे सुरक्षित, तो संकट किस पर? ये भी पढ़ें  कैंसर का ब्लड ग्रुप से कनेक्शन: 'ओ' सबसे सुरक्षित, तो संकट किस पर?

दिनभर बैठे रहना, व्यायाम न करना और मोटापा भी इसे बढ़ावा देते हैं। इसके अलावा, जंक और प्रोसेस्ड फूड का अधिक सेवन, तंबाकू और शराब के सेवन से धमनियों को नुकसान पहुंचता है और हाइपरटेंशन का खतरा बढ़ता है। यही नहीं, अतिरिक्त वजन, खासकर पेट के आसपास की चर्बी, हृदय पर दबाव डालती है और बीपी बढ़ाती है। नेशनल हेल्थ मिशन ने बताया कि हाइपरटेंशन से बचाव के लिए नियमित रूप से ब्लड प्रेशर की जांच करवाना, संतुलित और कम नमक वाला आहार लेना, रोजाना कम से कम 30 मिनट व्यायाम या पैदल चलना, तनाव कम करने के लिए योग-मेडिटेशन करना, तंबाकू और शराब से दूर रहने के साथ ही वजन को नियंत्रित रखना जरूरी है। वहीं, डॉक्टरों की सलाह है कि 18 साल से ऊपर हर व्यक्ति को साल में कम से कम एक बार बीपी चेक करवाना चाहिए। अगर परिवार में किसी को हाइपरटेंशन रहा है तो जांच और ज्यादा जरूरी है। समय पर पता चल जाए तो दवाओं और लाइफस्टाइल में बदलाव कर इसे आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। 

आकर्ण धनुरासन : तन और मन की शक्ति बढ़ाने वाला योगासन, जान लें अभ्यास का तरीका  ये भी पढ़ें  आकर्ण धनुरासन : तन और मन की शक्ति बढ़ाने वाला योगासन, जान लें अभ्यास का तरीका

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

अपराधियों को जेल की सलाखों के पीछे पहुँचाना और उन्हें दंडित कराना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता: एसएसपी

मुजफ्फरनगर: जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराधियों को उनके किए की सजा दिलाने के उद्देश्य...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
अपराधियों को जेल की सलाखों के पीछे पहुँचाना और उन्हें दंडित कराना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता:  एसएसपी

मीरापुर में ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शंखनाद: आरिफ और मनुश्री ने दौड़ में गाड़े जीत के झंडे

मीरापुर: ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें नन्हे खिलाड़ियों ने अपनी...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मीरापुर में ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शंखनाद: आरिफ और मनुश्री ने दौड़ में गाड़े जीत के झंडे

मुजफ्फरनगर में 'मुर्गों की लड़ाई' के 'फड़' पर पुलिस का छापा: सट्टेबाजों में मची भगदड़, 11 बाइक और ई-रिक्शा छोड़कर भागे आरोपी

   मुजफ्फरनगर: जनपद में सट्टेबाजी और जुए के अवैध कारोबार के खिलाफ एसएसपी संजय वर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में 'मुर्गों की लड़ाई' के 'फड़' पर पुलिस का छापा: सट्टेबाजों में मची भगदड़, 11 बाइक और ई-रिक्शा छोड़कर भागे आरोपी

मुज़फ्फरनगर में तालाब पर अवैध कब्जे का प्रयास नाकाम: प्रशासन का गर्जा बुलडोजर, ढहाया अवैध निर्माण

चरथावल: क्षेत्र के गांव सैद नगला में सरकारी तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा कर मकान बनाने के मंसूबों पर...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में तालाब पर अवैध कब्जे का प्रयास नाकाम: प्रशासन का  गर्जा बुलडोजर, ढहाया अवैध निर्माण

मुजफ्फरनगर पुलिस की बड़ी कामयाबी: सर्राफा बाजार में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, शत-प्रतिशत बरामदगी

मुजफ्फरनगर: जनपद में अपराध नियंत्रण और व्यापारियों की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
 मुजफ्फरनगर पुलिस की बड़ी कामयाबी: सर्राफा बाजार में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, शत-प्रतिशत बरामदगी

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में AIMIM अध्यक्ष शौकत अली के 'हम दो, हमारे दो दर्जन' नारे से मचा सियासी घमासान, भड़की भाजपा, हिंदू संगठनों ने भी घेरा

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में एआईएमआईएम (AIMIM) के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के एक बेहद विवादित बयान ने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में AIMIM अध्यक्ष शौकत अली के 'हम दो, हमारे दो दर्जन' नारे से मचा सियासी घमासान, भड़की भाजपा, हिंदू संगठनों ने भी घेरा

रामपुर में सीओ का जातिगत टिप्पणी वाला वीडियो वायरल, सांसद चंद्रशेखर आजाद ने सीएम और डीजीपी से की गिरफ्तारी की मांग

रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले की मिलक तहसील से एक बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला प्रकाश में आया है,...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुरादाबाद 
रामपुर में सीओ का जातिगत टिप्पणी वाला वीडियो वायरल, सांसद चंद्रशेखर आजाद ने सीएम और डीजीपी से की गिरफ्तारी की मांग

अमरोहा में डीएम निधि गुप्ता वत्स का महा-निरीक्षण: गंदगी और सुस्ती देख भड़कीं जिलाधिकारी, अधिकारियों में मचा हड़कंप

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले की जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने सोमवार को ब्लॉक जोया कार्यालय, नगर पंचायत डिडौली...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
अमरोहा में डीएम निधि गुप्ता वत्स का महा-निरीक्षण: गंदगी और सुस्ती देख भड़कीं जिलाधिकारी, अधिकारियों में मचा हड़कंप

सहारनपुर: किसान सेना ने पटवारी पर कब्जा रोकने का आरोप लगाकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की

सहारनपुर। किसान सेना (अराजनैतिक) के बैनर तले आज कार्यकर्ताओं ने बडूली क्षेत्र के पटवारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: किसान सेना ने पटवारी पर कब्जा रोकने का आरोप लगाकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की

सर्वाधिक लोकप्रिय