Wednesday, April 23, 2025

मेरठ में अवैध कालोनियों के खिलाफ एमडीए का अभियान, निर्माण साइट पर गरजा बुलडोजर

मेरठ। एमडीए ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अभियान चलाया है। एमडीए ने आज हापुड़ रोड, एनएच-58, रुड़की रोड, बागपत रोड और गढ़ रोड समेत विभिन्न मार्गों पर अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया। छिटपुट विरोध के बीच कई अवैध कॉलोनियों को गिरा दिया गया।

मेरठ विकास प्राधिकरण इस समय अवैध कालोनियों के खिलाफ अभियान चला रहा है। चारों जोन में जोनल अधिकारियों के नेतृत्व में अवैध कॉलोनी के खिलाफ अभियान चलाया गया। अवैध कॉलोनियों के साइट ऑफिस, बाउंड्री वाल, प्लॉटों की नींव और बिजली के खंभे आदि जेसीबी के जरिए उखाड़ दिए गए। श्रमिकों के टीन शेड भी ढहा दिए।

एमडी उपाध्यक्ष अभिषेक पांडे ने बताया कि प्राधिकरण अवैध कॉलोनी और अनाधिकृत कब्जों के खिलाफ अभियान चला रहा है। दर्जनभर अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया गया।

[irp cats=”24”]

एमडीए के मुख्य द्वार के बराबर में लगाई गई डिस्प्ले पर अवैध कॉलोनियों का ब्योरा लगातार प्रसारित किया गया। इनमें कई नामी बिल्डर के साथ ही सियासी नेताओं के भी नाम लगातार प्रसारित होते रहे। उपाध्यक्ष ने कहा कि लोग अवैध कॉलोनियों में झांसे में न आएं, इसके लिए वेबसाइट पर 366 अवैध कॉलोनियों का जोन वाइज ब्योरा सार्वजनिक किया गया है। लोग प्राधिकरण में आकर भी जानकारी ले सकते हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय