Sunday, May 12, 2024

मणिपुर पर संसद में बोलने से कतरा रहे हैं मोदी: अखिलेश यादव

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने स्वार्थ के लिए मणिपुर जैसी घटना होने दी। अब हालात यह है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मणिपुर की घटनाओं पर संसद में बोलने से कतरा रहे हैं।

यादव ने कहा कि भाजपा ने दस साल में देश को बर्बादी के कगार पर पहुंचा दिया। भाजपा की सरकारों ने देश की जनता का भरोसा तोड़ा और कमर तोड़ महंगाई, बेरोजगारी बढ़ाने से युवा त्रस्त है। उन्हाेंने कहा कि किसानों की आय नहीं बढ़ी है और देश की जनता ने भाजपा को दस साल तक मौका दिया और उसका परिणाम सामने दिखाई दे रहा है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

सपा अध्यक्ष आज राजस्थान में अजमेर के दौरे पर है। उन्होंने कहा, “भाजपा के लोग इंडिया गठबंधन से घबराए हुए हैं। ये लोग देश को क्या आगे बढ़ाएंगे? भाजपा वाले इंडिया गठबंधन का मुकाबला नहीं कर सकते हैं। भाजपा की सरकार के दौरान महंगाई अपने चरप पर है। डीजल, पेट्रोल, गैस सिलेण्डर, सरसों का तेल, खाने-पीने की चीजें के दाम से जनता त्रस्त है। इस सबका मुनाफा किसकी जेब में जा रहा है? भाजपा सरकार गरीब और मध्यम वर्ग की जेब काटकर इसका मुनाफा अपने उद्योगपति मित्रों की तिजोरियों में डाल रही है।”

इंडिया गठबंधन में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के सवाल पर यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन में बहुत से अनुभवी नेता हैं। सभी ने अपने-अपने राज्यों में अच्छे और बड़े विकास कार्य किये हैं। गठबंधन के लिए प्रधानमंत्री पद कोई मुद्दा नहीं है। हमारे पास कई चेहरे हैं। कई पसंद के नेता हैं। जबकि भाजपा के पास तो सिर्फ एक चेहरा है। भाजपा के पास कोई और चेहरा नहीं है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय