भारत का ‘मिशन मून’: चंद्रयान-1 ने पहली बार चंद्रमा की कक्षा में स्थापित किया इतिहास

On

नई दिल्ली। अंतरिक्ष सिर्फ एक मंजिल नहीं है। यह जिज्ञासा, साहस और सामूहिक प्रगति का उद्घोष है। भारत की अंतरिक्ष यात्रा इसी जज्बे को दर्शाती है। 1963 में एक छोटा रॉकेट लॉन्च करने से लेकर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश बनने तक, भारत की यह यात्रा बेहद शानदार रही है। इन ऐतिहासिक उपलब्धियों में 'चंद्रयान मिशन' बेहद अहम है, जिसने दुनिया को बताया कि चांद पर पानी है। इसरो ने लगभग 17 साल पहले चंद्रयान-1 को जब श्रीहरिकोटा स्पेस सेंटर से छोड़ा था तो सिर्फ करोड़ों भारतवासी गर्व नहीं कर रहे थे, बल्कि पूरी दुनिया एक नई उम्मीद की निगाहों से देख रही थी।

 

और पढ़ें दिल्ली-एनसीआर में छाई घनी धुंध, कई इलाकों में वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंची

और पढ़ें "प्रधानमंत्री अब देश के लोगों का मजाक बना रहे हैं, भाजपा वोट चोरी पर उतरी"- प्रियंका गांधी

उम्मीद एक ऐसे ग्रह को तलाशने की, जहां हवा-पानी हो और इंसानों की नई दुनिया को बसाया जा सके। इसी खोज में भारत ने 22 अक्टूबर 2008 को चंद्रमा की ओर अपनी पहली उड़ान भरी थी। चंद्रयान-1, चंद्रमा की परिक्रमा करने और सतह पर एक प्रभावक (इम्पैक्टर) भेजने के लिए लॉन्च किया गया था। वैज्ञानिक लक्ष्यों में चंद्रमा के रासायनिक, खनिज और फोटो-भूवैज्ञानिक मैपिंग का अध्ययन शामिल था। चंद्रयान-1 को 17.9 डिग्री झुकाव पर पृथ्वी की कक्षा में छोड़ा गया और फिर इसके इंजन को कई बार चलाकर इसे धीरे-धीरे ऊंची कक्षा में पहुंचाया गया।

और पढ़ें बिहार में एनडीए 160 से अधिक सीटों के साथ सरकार बनाएगा - जेपी नड्डा

 

चंद्रमा की ओर बढ़ते कदम भारत के लिए एक नई गाथा लिख रहे थे। इस सफर का सबसे अहम दिन 8 नवंबर 2008 था, जब धरती से भेजा गया चंद्रयान एक ग्रह से दूसरे ग्रह के परिवेश में प्रवेश कर रहा था। कई महत्वपूर्ण मिशन प्रक्रियाओं और प्रचालनों के माध्यम से चंद्रयान-1 को 8 नवंबर को शाम 5:05 बजे चंद्रमा की कक्षा में स्थापित किया गया। 8 नवंबर और 12 नवंबर के बीच चंद्रयान-1 की कक्षा धीरे-धीरे कम की गई, जिससे आखिर में यह चंद्र सतह से लगभग 62 मील (100 किलोमीटर) ऊपर अपनी परिचालन ध्रुवीय कक्षा में पहुंच गया। 14 नवंबर 2008 को चंद्रयान-1 ने एक छोटा यान मून इम्पैक्ट प्रोब छोड़ा। यह भारत का पहला उपकरण था, जिसने चंद्र सतह पर उतरने का प्रयास किया।

 

इसी प्रोब से मिले आंकड़ों से चंद्रमा पर पानी की मौजूदगी के शुरुआती संकेत मिले थे। मिशन के कुछ महीनों बाद अंतरिक्ष यान को अत्यधिक हीट की समस्या का सामना करना पड़ा। तापमान नियंत्रित रखने के लिए इसकी कक्षा को 200 किलोमीटर ऊंचाई पर कर दिया गया। बाद में इसके स्टार सेंसर (जो दिशा तय करते हैं) खराब हो गए, लेकिन वैज्ञानिकों ने जाइरोस्कोप की मदद से मिशन जारी रखा। लगभग दस महीने के सफल संचालन के बाद 28 अगस्त 2009 को चंद्रयान-1 से संपर्क टूट गया। यह अपने दो साल के निर्धारित मिशन अवधि से पहले ही समाप्त हो गया, लेकिन इसरो ने बताया कि तब तक 95 प्रतिशत मिशन लक्ष्य पूरे हो चुके थे। चंद्रयान-1 की सबसे बड़ी उपलब्धि रही चंद्रमा पर पानी का पता लगाना। इस ऐतिहासिक मिशन ने भारत को उन चुनिंदा देशों की श्रेणी में शामिल किया, जिन्होंने सफलतापूर्वक चंद्रमा की कक्षा में उपग्रह भेजे। चंद्रयान-1 ने न केवल भारत की अंतरिक्ष क्षमताओं को विश्व स्तर पर साबित किया, बल्कि चंद्रयान-2 और चंद्रयान-3 जैसे आगे के अभियानों की राह भी तैयार की। 





लेखक के बारे में

नवीनतम

गुजरात ATS ने देश में बड़े आतंकी हमले की साजिश नाकाम, ISIS के 3 आतंकियों को किया गिरफ्तार

Gujarat News:  गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने गांधीनगर के अडालज इलाके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनका...
देश-प्रदेश  अन्य राज्य 
गुजरात ATS ने देश में बड़े आतंकी हमले की साजिश नाकाम, ISIS के 3 आतंकियों को किया गिरफ्तार

"कलंकित और काले अतीत के लोग विश्वास लायक नहीं, अररिया में सीएम योगी ने महागठबंधन पर साधा निशाना"

अररिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिहार में दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन भी खूब गरजे।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  देश-प्रदेश  लखनऊ  बिहार 
"कलंकित और काले अतीत के लोग विश्वास लायक नहीं, अररिया में सीएम योगी ने महागठबंधन पर साधा निशाना"

पटियाला में वीजा के पैसे लौटाने के बहाने व्यक्ति से मारपीट, पुलिस जांच में जुटी

Punjab News: पटियाला। थाना कोतवाली इलाके में वीजा लगवाने के नाम पर लिए गए पैसे लौटाने के बहाने रविंदर सिंह...
देश-प्रदेश  अन्य राज्य 
पटियाला में वीजा के पैसे लौटाने के बहाने व्यक्ति से मारपीट, पुलिस जांच में जुटी

'बस एक पल': वादियों की खूबसूरती में खोईं माधुरी दीक्षित

मुंबई। अभिनेत्री माधुरी दीक्षित काम से ब्रेक लेकर खूबसूरत वादियों में पल बिताती नजर आईं। रविवार को सोशल मीडिया पर...
मनोरंजन 
'बस एक पल': वादियों की खूबसूरती में खोईं माधुरी दीक्षित

"उर्वशी ढोलकिया ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया, आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर साझा की अपनी सच्चाई"

मुंबई। अभिनेत्री उर्वशी ढोलकिया ने सोशल मीडिया पर आवारा कुत्तों के लिए सुप्रीम कोर्ट के नए आदेश को लेकर अपनी...
मनोरंजन 
"उर्वशी ढोलकिया ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया, आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर साझा की अपनी सच्चाई"

उत्तर प्रदेश

"कलंकित और काले अतीत के लोग विश्वास लायक नहीं, अररिया में सीएम योगी ने महागठबंधन पर साधा निशाना"

अररिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिहार में दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन भी खूब गरजे।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  देश-प्रदेश  लखनऊ  बिहार 
"कलंकित और काले अतीत के लोग विश्वास लायक नहीं, अररिया में सीएम योगी ने महागठबंधन पर साधा निशाना"

सपा सांसद का बयान: “वंदे मातरम्” नहीं गाऊँगा, दादा भी खिलाफ थे

   संभल। उत्तर प्रदेश के संभल से एक बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है, जिसने सियासी गलियारों में बहस छेड़ दी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
सपा सांसद का बयान: “वंदे मातरम्” नहीं गाऊँगा, दादा भी खिलाफ थे

जौनपुर में मखन्चू हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में हुआ घायल

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में शनिवार देर रात मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हुआ। सरायख्वाजा थाना पुलिस ने...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
जौनपुर में मखन्चू हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में हुआ घायल

बलिया में कुल्हाड़ी से युवक की हत्या, तीन आरोपियों की तलाश जारी

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद में मनियर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने शनिवार की देर रात एक युवक की...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बलिया में कुल्हाड़ी से युवक की हत्या, तीन आरोपियों की तलाश जारी