खेल, शिक्षा से सड़क और सुरक्षा तक, उत्तराखंड को 8 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की सौगात मिली

On

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य स्थापना के 'रजत जयंती उत्सव' के मौके पर उत्तराखंड को आठ हजार करोड़ रुपए से अधिक की सौगात दी। प्रधानमंत्री मोदी ने 930 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और 7210 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। ये परियोजनाएं पेयजल, सिंचाई, तकनीकी शिक्षा, ऊर्जा, शहरी विकास, खेल और कौशल विकास सहित कई प्रमुख क्षेत्रों से जुड़ी हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कुल 12 परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इसमें 161.98 करोड़ रुपए की लागत के पिथौरागढ़ के धारचूला स्थित पावर सब-स्टेशन और 38.71 करोड़ रुपए में देहरादून के मसूरी में बना पावर सब-स्टेशन का उद्घाटन शामिल है। प्रदेश के सभी जिलों के शासकीय भवनों में सोलर पावर प्लांट की स्थापना भी की गई है। इस पर 32.61 करोड़ रुपए खर्च हुए। देहरादून में 128.56 करोड़ रुपए की जलापूर्ति योजना की शुरुआत की गई। राजकीय पॉलिटेक्निक चंपावत, टनकपुर, ताकुला, बाडेछीना, चिन्यालीसौण और कुल्सारी में नए भवनों को समर्पित किया गया, जिनकी लागत 128.56 करोड़ रुपए है। 110.03 करोड़ रुपए की लागत की लोक निर्माण विभाग की 10 परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया गया है।

मुजफ्फरनगर में युवती का अपहरण, मेरठ का युवक नामजद; गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही पुलिस ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में युवती का अपहरण, मेरठ का युवक नामजद; गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही पुलिस

पेयजल विभाग- जनपद पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट, बागेश्वर के बागेश्वर नपौड़ी गढ़वाल और श्रीनगर में पम्पिंग पेयजल योजना की शुरुआत की गई। इस पर 80.81 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। पिथौरागढ़ के धारचूला के अन्तर्गत ग्वालगांव भूस्खलन के उपचारात्मक कार्य के लिए 84.09 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। पिथौरागढ़ और देहरादून में बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य किए गए, जिनकी लागत 66.57 करोड़ रुपए रही। कौशल विकास के क्षेत्र में 25.91 करोड़ रुपए की लागत से प्रिसिजन मैन्युफैक्चरिंग की कार्यशाला का निर्माण कार्य कराया गया। नैनीताल के हल्द्वानी स्टेडियम में हॉकी ग्राउंड का निर्माण हुआ है। इसमें 18.61 करोड़ रुपए की लागत आई। 19 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है, जिनमें सौंग बांध पेयजल परियोजना (लागत 2491.96 करोड़ रुपए) और जमरानी बांध पेयजल परियोजना (लागत 2584.10 करोड़ रुपए) भी शामिल हैं।

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ केस करने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर हमला, धारदार हथियार से नाक काटने की कोशिश; ट्रेन के टॉयलेट में छिपकर बचाई जान ये भी पढ़ें  स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ केस करने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर हमला, धारदार हथियार से नाक काटने की कोशिश; ट्रेन के टॉयलेट में छिपकर बचाई जान

पिथौरागढ़ के धारचूला में कालीनदी क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा योजना (लागत 140.22 करोड़ रुपए), चमोली के पीपलकोटी में 400 केवी का सब-स्टेशन (लागत 340.29 करोड़ रुपए), टिहरी के घनसाली में 220 केवी का सब-स्टेशन (लागत 277.23 करोड़ रुपए) और चंपावत के बनबसा में 220 केवी का सब-स्टेशन (लागत 223.71 करोड़ रुपए) बनाया जाएगा। इसके अलावा, चम्पावत के लोहाघाट में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की स्थापना (लागत 256.96 करोड़ रुपए) होगी। वहीं, लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत 10 योजनाएं (लागत 127.43 करोड़ रुपए), पौड़ी के यमकेश्वर में गौहरी रेंज के अंतर्गत चौरासी कुटिया का पुनरुद्धार कार्य (लागत 100.89 करोड़ रुपए), राजकीय पॉलीटैक्निक लोहाघाट, सल्ट, दन्या, गरूड़, द्वाराहाट और पोखरी में भवन निर्माण कार्य (लागत 100.67 करोड़ रुपए), टिहरी और देहरादून के पर्यटन विकास कार्य, (लागत 58.21 करोड़ रुपए) किया जाएगा। देहरादून और हल्द्वानी में रैन बसेरा (लागत 55 करोड़ रुपए), उप जिला चिकित्सालय खानपुर का भवन निर्माण (लागत 39.42 करोड़ रुपए), कपकोट और कर्णप्रयाग में पम्पिंग पेयजल योजना, जबकि नानकमत्ता में पेयजल योजना का पुर्नगठन (लागत 79.83 करोड़ रुपए), नैनीताल के लालकुआं में अत्याधुनिक दुग्धशाला की स्थापना (लागत 80.77 करोड़ रुपए), पौड़ी में पेयजल योजना (लागत 15.16 करोड़ रुपए) और भरसार पौड़ी गढ़वाल में चैनलिंक फेंसिग कार्य (लागत 11.48 करोड़ रुक फेंसिग कार्य (लागत 11.48 करोड़ रुपए) किया जाएगा। 

मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : महिला अधिवक्ता को अश्लील मैसेज भेजकर दे रहा जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : महिला अधिवक्ता को अश्लील मैसेज भेजकर दे रहा जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

Views: 52

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

पूर्व IPL क्रिकेटर की पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप..बोलीं- पति के कई अफेयर, जबरन बनाए मुझसे संबंध

कानपुर। पूर्व IPL क्रिकेटर और वर्तमान RBI अधिकारी अमित मिश्रा एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनका...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
पूर्व IPL क्रिकेटर की पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप..बोलीं- पति के कई अफेयर, जबरन बनाए मुझसे संबंध

Chaitra Navratri 2026 कब से शुरू होंगे जानिए अष्टमी महानवमी और दशमी की सही तिथि और पूजा का महत्व

हिंदू धर्म में नवरात्र का पर्व बहुत ही पवित्र और आस्था से जुड़ा हुआ माना जाता है। हर साल आने...
धर्म ज्योतिष  धर्म-अध्यात्म 
Chaitra Navratri 2026 कब से शुरू होंगे जानिए अष्टमी महानवमी और दशमी की सही तिथि और पूजा का महत्व

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से सहारनपुर में ढाबा-रेस्टोरेंट कारोबार पर असर, सैकड़ों लोगों की रोजी-रोटी प्रभावित

सहारनपुर। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर वाहन तेजी से फर्राटा भर रहे हैं। यात्रियों को ये दूरी तय करने में अब पहले...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से सहारनपुर में ढाबा-रेस्टोरेंट कारोबार पर असर, सैकड़ों लोगों की रोजी-रोटी प्रभावित

सहारनपुर में बेकाबू ट्रक कारों की दुकान में घुसे, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त

सहारनपुर।  सहारनपुर जनपद के थाना जनकपुरी क्षेत्र में देहरादून चौक पर आज सुबह दो ट्रक अनियंत्रित होकर एक कारों
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में बेकाबू ट्रक कारों की दुकान में घुसे, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त

देवबंद में पुलिस मुठभेड़: 25 हजार का इनामी बदमाश नासिर उर्फ बाला घायल होकर गिरफ्तार

देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद के बीबीपुर मार्ग पर पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
देवबंद में पुलिस मुठभेड़: 25 हजार का इनामी बदमाश नासिर उर्फ बाला घायल होकर गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

पूर्व IPL क्रिकेटर की पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप..बोलीं- पति के कई अफेयर, जबरन बनाए मुझसे संबंध

कानपुर। पूर्व IPL क्रिकेटर और वर्तमान RBI अधिकारी अमित मिश्रा एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनका...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
पूर्व IPL क्रिकेटर की पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप..बोलीं- पति के कई अफेयर, जबरन बनाए मुझसे संबंध

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से सहारनपुर में ढाबा-रेस्टोरेंट कारोबार पर असर, सैकड़ों लोगों की रोजी-रोटी प्रभावित

सहारनपुर। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर वाहन तेजी से फर्राटा भर रहे हैं। यात्रियों को ये दूरी तय करने में अब पहले...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से सहारनपुर में ढाबा-रेस्टोरेंट कारोबार पर असर, सैकड़ों लोगों की रोजी-रोटी प्रभावित

सहारनपुर में बेकाबू ट्रक कारों की दुकान में घुसे, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त

सहारनपुर।  सहारनपुर जनपद के थाना जनकपुरी क्षेत्र में देहरादून चौक पर आज सुबह दो ट्रक अनियंत्रित होकर एक कारों
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में बेकाबू ट्रक कारों की दुकान में घुसे, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त

देवबंद में पुलिस मुठभेड़: 25 हजार का इनामी बदमाश नासिर उर्फ बाला घायल होकर गिरफ्तार

देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद के बीबीपुर मार्ग पर पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
देवबंद में पुलिस मुठभेड़: 25 हजार का इनामी बदमाश नासिर उर्फ बाला घायल होकर गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना