प्रधानमंत्री मोदी ने की त्रिपुरा के मतदाताओं से रिकॉर्ड संख्या में मतदान की अपील
नई दिल्ली। त्रिपुरा की 60 विधान सभा सीटों के लिए राज्य में मतदान जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के मतदाताओं से रिकॉर्ड संख्या में वोट करने की अपील करते हुए लोकतंत्र के इस त्योहार को मजबूत करने की अपील की है। पीएम मोदी ने विशेषकर त्रिपुरा के मतदाताओं से घरों से बाहर निकल कर […]
नई दिल्ली। त्रिपुरा की 60 विधान सभा सीटों के लिए राज्य में मतदान जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के मतदाताओं से रिकॉर्ड संख्या में वोट करने की अपील करते हुए लोकतंत्र के इस त्योहार को मजबूत करने की अपील की है। पीएम मोदी ने विशेषकर त्रिपुरा के मतदाताओं से घरों से बाहर निकल कर अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वाहन किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिपुरा के मतदाताओं से रिकॉर्ड संख्या में वोट करने की अपील करते हुए ट्वीट कर कहा, त्रिपुरा के लोगों से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने और लोकतंत्र के त्योहार को मजबूत करने का आग्रह करता हूं। मैं विशेष रूप से युवाओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वान करता हूं।
भाजपा त्रिपुरा में लगातार दूसरी बार सरकार बनाने के लक्ष्य को लेकर अपने सहयोगी दल आईपीएफटी के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। वहीं लंबे समय तक त्रिपुरा में राज करने वाली सीपीएम इस बार भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है।
ये भी पढ़ें महाशिवरात्रि पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने दीं शुभकामनाएंत्रिपुरा में आज हो रहे मतदान की मतगणना 2 मार्च को होगी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां