Tuesday, April 22, 2025

गाजियाबाद में बर्फीली हवाओं से कांपे लोग, दो दिन शीतलहर की चेतावनी

गाजियाबाद। गाजियाबाद में बर्फीली हवाओं ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। बर्फीली हवा से गाजियाबाद कांप उठा है। शहर में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग ने दो दिन 20 किलोमीटर की रफ्तार से शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है।

 

मुरादाबाद के जेल अधीक्षक निलंबित, सपा नेताओं की जेल में संभल हिंसा के बंदियों से करा दी थी मुलाकात

 

पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर गाजियाबाद में देखने को मिल रहा है। गाजियाबाद के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शहर का न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान और गिरने का अनुमान है।

 

शामली में गौशाला मिली बदहाल, सीडीओ को न मिला हरा चारा, न मिला पानी, कई अफसरों पर गिरेगी गाज

 

 

मौसम विभाग का मानना है कि तापमान में अचानक गिरावट का कारण पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाएं हैं। पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने से हवा की दिशा बदली है। जिससे  तापमान में कमी आई है। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे है। जो 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसमें 24 घंटे के भीतर तीन डिग्री की कमी दर्ज की गई।

 

मुज़फ्फरनगर में डेढ़ लाख के चेक का लालच देकर महिला के साथ किया दुष्कर्म, मारपीट कर जंगल में छोड़ा

 

मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर सूरज देव ने बताया कि जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री व इससे नीचे हो तो शीत लहर होती है। सामान्य से 6.5 या इससे कम होने पर गंभीर स्तर की ठंड रहती है। उन्होंने बताया कि अभी तीन दिन तक शीतलहर इसी प्रकार से चलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें :  नोएडा में ग्रेनो वेस्ट के ला रेजिडेंशिया सोसायटी के कमर्शियल एरिया में शराब की दुकान का निवासियों ने किया विरोध, ज्ञापन सौंपा
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय