शामली में प्रशासनिक कसावट: आयुक्त डॉ. रुपेश कुमार ने किया तहसील और कलेक्ट्रेट का औचक निरीक्षण, फाइलों के रखरखाव पर दिया जोर

एसडीएम न्यायालय में 5 वर्ष से पुराने लंबित वाद मिले 'शून्य', आयुक्त ने की सराहना; राजस्व वसूली और स्वच्छता को लेकर दिए कड़े निर्देश

शामली। सहारनपुर मण्डल के आयुक्त डॉ. रुपेश कुमार ने शनिवार को तहसील शामली और नवीन कलेक्ट्रेट का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक व्यवस्थाओं को परखते हुए उन्होंने अधिकारियों को पटलवार कार्यों को समयबद्ध और व्यवस्थित ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। एसडीएम न्यायालय में 5 वर्ष से अधिक लंबित वादों की संख्या शून्य मिलने पर आयुक्त ने संतोष व्यक्त किया और 1 से 3 वर्ष तक के लंबित प्रकरणों को भी जल्द निस्तारित करने को कहा।

तहसील निरीक्षण: फाइलों का रखरखाव और अग्निशमन सुविधाओं की जांच आयुक्त डॉ. रुपेश कुमार ने तहसील शामली के निरीक्षण के दौरान एसडीएम न्यायालय की अलमारियां खुलवाकर फाइलों के रख-रखाव का जायजा लिया। उन्होंने राजस्व वसूली की प्रगति, तहसील परिसर में अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता, कीटनाशकों के छिड़काव और सेवा अभिलेखों की बारीकी से जानकारी ली। भू-अभिलेखागार (आरके ऑफिस) में उन्होंने ग्राम सुन्ना का बस्ता सूची के अनुसार चेक किया, जहाँ सभी अभिलेख दुरुस्त पाए गए। आयुक्त ने परिसर में नियमित साफ-सफाई बनाए रखने हेतु सख्त निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें  शामली में “No Helmet, No Fuel” अभियान: यातायात नियमों का सख़्त पालन, 425 वाहन चालकों पर कार्रवाई

नवीन कलेक्ट्रेट में पटलवार कार्यों की समीक्षा तहसील के बाद आयुक्त ने नवीन कलेक्ट्रेट शामली का रुख किया। यहाँ उन्होंने मीटिंग हॉल, जिलाधिकारी कार्यालय, अपर जिलाधिकारी कार्यालय, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल और संयुक्त कार्यालय का निरीक्षण किया। संयुक्त कार्यालय में फाइलों के अव्यवस्थित होने पर उन्होंने नाराजगी जताई और सभी फाइलों को व्यवस्थित रूप से इंडेक्सिंग कर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पटल सहायकों से लंबित कार्यों की जानकारी ली और चेतावनी दी कि जनता के कार्यों में अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़ें  शामली में जिलाधिकारी ने तहसील ऊन का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश

निरीक्षण के दौरान उपस्थित रहे उच्चाधिकारी इस महत्वपूर्ण निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सत्येन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सोहनलाल, एसडीएम शामली अर्चना शर्मा, डिप्टी कलेक्टर हामिद हुसैन, डिप्टी कलेक्टर विनय प्रताप सिंह भदौरिया, तहसीलदार मनोज कुमार और नायब तहसीलदार गौरव सहित तहसील व कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  शामली: ग्राम गोहरनी में जिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं; शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

दीपक शर्मा | जिला प्रभारी | शामली Picture

शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।

पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

शामली: ग्राम गोहरनी में जिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं; शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

शामली। शासन के निर्देशानुसार जनसमस्याओं के मौके पर निस्तारण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को विकास खंड...
Breaking News  शामली 
शामली: ग्राम गोहरनी में जिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं; शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

शामली: मतदाता सूची पुनरीक्षण का विशेष अभियान शुरू; 01 जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवा बनवा सकेंगे वोट

शामली। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार और मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश के पत्र के क्रम में, जनपद शामली में...
Breaking News  शामली 
शामली: मतदाता सूची पुनरीक्षण का विशेष अभियान शुरू; 01 जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवा बनवा सकेंगे वोट

ग्रेटर नोएडा: अमरपुर में 'गरजा' प्राधिकरण का बुलडोजर; 10 करोड़ की सरकारी जमीन से हटाया अवैध कब्जा

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शनिवार को पुलिस और जिला प्रशासन के सहयोग से ग्राम अमरपुर में बड़ी कार्रवाई...
Breaking News  दिल्ली NCR  नोएडा 
ग्रेटर नोएडा: अमरपुर में 'गरजा' प्राधिकरण का बुलडोजर; 10 करोड़ की सरकारी जमीन से हटाया अवैध कब्जा

रॉयल बुलेटिन की खबर का बड़ा असर: प्लास्टिक कचरा जलाने और हरे पेड़ सुखाने वाले कोल्हुओं पर चला प्रशासन का हंटर

मोरना। क्षेत्र में प्रतिबंधित प्लास्टिक कचरा जलाकर हवा को जहरीला बनाने और गर्म राख डालकर हरे-भरे वृक्षों को सुखाने वाले...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
रॉयल बुलेटिन की खबर का बड़ा असर: प्लास्टिक कचरा जलाने और हरे पेड़ सुखाने वाले कोल्हुओं पर चला प्रशासन का हंटर

मीरापुर में दर्दनाक हादसा: कैंटर के टायर में हवा भरते समय हुआ जोरदार धमाका; पंचर दुकानदार युवक की मौत

मीरापुर। मीरापुर टोल प्लाजा के समीप बुधवार रात्रि एक भीषण हादसे में टायर पंचर की दुकान चलाने वाले एक युवक...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
 मीरापुर में दर्दनाक हादसा: कैंटर के टायर में हवा भरते समय हुआ जोरदार धमाका; पंचर दुकानदार युवक की मौत

उत्तर प्रदेश

संभल में सपा के दो दिग्गजों के बीच 'गृहयुद्ध' शुरू: 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बर्क बनाम महमूद की 'जंग'; ममलूकुर्रहमान ने खुद को बताया उम्मीदवार, इकबाल बेटे को उतारने को तैयार

संभल। उत्तर प्रदेश की राजनीति में समाजवादी पार्टी का गढ़ माने जाने वाले संभल में 2027 के विधानसभा चुनाव से...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
संभल में सपा के दो दिग्गजों के बीच 'गृहयुद्ध' शुरू: 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बर्क बनाम महमूद की 'जंग'; ममलूकुर्रहमान ने खुद को बताया उम्मीदवार, इकबाल बेटे को उतारने को तैयार

वोटर लिस्ट से नाम कटवाने की अफवाह फैलाने वालों की अब खैर नहीं: बिजनौर डीएम जसजीत कौर ने दी सख्त चेतावनी, होगी दंडात्मक कार्यवाही

बिजनौर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन ने मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के दौरान अफवाहें...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
वोटर लिस्ट से नाम कटवाने की अफवाह फैलाने वालों की अब खैर नहीं: बिजनौर डीएम जसजीत कौर ने दी सख्त चेतावनी, होगी दंडात्मक कार्यवाही

मुरादाबाद की बेटी दिव्या त्यागी ने रचा इतिहास: UGC-NET JRF में 100 परसेंटाइल और AIR-1 के साथ पूरे देश में लहराया परचम

मुरादाबाद। पीतल नगरी के नाम से मशहूर मुरादाबाद अब शिक्षा के क्षेत्र में भी अपना लोहा मनवा रहा है। शहर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद की बेटी दिव्या त्यागी ने रचा इतिहास: UGC-NET JRF में 100 परसेंटाइल और AIR-1 के साथ पूरे देश में लहराया परचम

बाराबंकी कोर्ट परिसर से हत्या का मुजरिम फरार, उम्रकैद की सजा सुनाए जाने से ठीक पहले पुलिस को दिया चकमा

   बाराबंकी। बाराबंकी जिले के न्यायालय परिसर में शनिवार को सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया। हत्या के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बाराबंकी कोर्ट परिसर से हत्या का मुजरिम फरार, उम्रकैद की सजा सुनाए जाने से ठीक पहले पुलिस को दिया चकमा

सर्वाधिक लोकप्रिय