शामली में निजी अस्पताल पर गंभीर लापरवाही का आरोप, मंडलायुक्त से की गई शिकायत
शामली। क्षेत्र के गांव खेडी पटटी निवासी एक व्यक्ति ने देव हॉस्पिटल के चिकित्सकों पर गंभीर चिकित्सकीय लापरवाही एवं तथ्यों को छिपाने का आरोप लगाते हुए मंडलायुक्त से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है।
क्षेत्र के खेडी पटटी निवासी शशिकांत पुत्र भगवान ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी रूपा का 1 दिसंबर 2025 को बच्चेदानी के ऑपरेशन के लिए देव हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। आरोप है कि ऑपरेशन के बाद 5 दिसंबर को छुट्टी दे दी गई, लेकिन मरीज को लगातार दर्द व संक्रमण की समस्या बनी रही। 10 दिसंबर को टांके काटते समय भी संक्रमण को नजरअंदाज किया गया। बाद में हालत बिगड़ने पर दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन 19 दिसंबर को यह कहकर छुट्टी दे दी गई कि मरीज की आंतें कमजोर हैं।
पीडित का कहना है कि लगातार दर्द बढ़ने पर अन्य जांच कराई गई, जिसमें पेट के अंदर बड़ा मवाद होने की जानकारी मिली। इसके बाद मरीज को जिला अस्पताल शामली, फिर पानीपत के निजी अस्पताल और अंततः एम्स ऋषिकेश में उपचार के लिए ले जाया गया, जहां 15 जनवरी 2026 को मरीज को डिस्चार्ज किया गया। आरोप लगाया कि पूर्व में किए गए ऑपरेशन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज अस्पताल द्वारा उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं, जिससे आगे के उपचार में परेशानी हो रही है। उन्होंने मंडलायुक्त से अस्पताल की गहन जांच कराने, दोषी चिकित्सकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने तथा मरीज के उपचार से संबंधित सभी मूल दस्तावेज उपलब्ध कराने की मांग की है।मंडलायुक्त ने सीएमओ को मामले की जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिए है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां