शामली के कांधला में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान: बालिकाओं के लिए मेडिकल कैम्प और 20 पौधों का रौपण

शामली। 7 फरवरी 2026 को जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान के निर्देश एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहम्मद मुशफेकीन के नेतृत्व में महिला कल्याण विभाग, शामली ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कांधला में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत मेडिकल कैम्प आयोजित किया।

कैम्प का उद्देश्य किशोरियों और महिलाओं में पर्सनल हेल्थ और हाइजीन के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम में उपस्थित 300 किशोरियों की स्वास्थ्य जांच डॉक्टर स्वाति गुप्ता ने की और उन्हें सेनेट्री पैड वितरित किए गए।

ये भी पढ़ें  शामली DM अरविंद कुमार चौहान का ऊन तहसील में औचक निरीक्षण! लापरवाही पर पटवारी सस्पेंड, अफसरों को अल्टीमेटम

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्रधानाचार्या कविता जयजान ने किया। बालिकाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, इसके बाद डॉक्टर स्वाति ने व्यक्तिगत स्वच्छता और स्वास्थ्य पर जानकारी दी। एनजीओ ह्यूमिनिटी वेलफेयर सोसाइटी की टीम ने भी बालिकाओं को स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा दी।

ये भी पढ़ें  शामली: नगर पालिका की मुख्य पाइपलाइन लीकेज से जलापूर्ति बाधित

जेंडर स्पेशलिस्ट कुलदीप शर्मा ने छात्राओं को विभागीय योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, बाल सेवा योजना, वन स्टाप केंद्र की सुविधाओं, और चाइल्ड हेल्पलाइन नंबरों (1098, 102, 108, 112, 181, 1090, 1076) की जानकारी दी।
महिला कल्याण विभाग से जिला मिशन कोर्डिनेटर सदफ खान ने बाल विवाह के दुष्परिणाम और सजा के प्रावधानों की जानकारी दी और छात्राओं को बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ दिलाई।

ये भी पढ़ें  कांधला में खेत में युवक पर गीदड़ का हमला: बागपत निवासी गंभीर, जिला अस्पताल शामली रेफर

कार्यक्रम के अंत में कॉलेज के प्रांगण में 20 पौधे लगाए गए। इनमें अर्जुन, चम्पा, चितवन कुंजी, जामुन, नीम, इमली, गुठेल और अन्य पौधे शामिल थे।

कार्यक्रम में एनजीओ ह्यूमिनिटी वेलफेयर सोसाइटी और मोहम्मद शावेज़ कॉलेज का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत अगले कार्यक्रम में 9 फरवरी 2026 को सनातन धर्म संस्कृत माध्यमिक विद्यालय, लाक मं2 में किशोरी क्लब की स्थापना की जाएगी।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

दीपक शर्मा | जिला प्रभारी | शामली Picture

शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।

पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

शामली: ग्राम गोहरनी में जिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं; शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

शामली। शासन के निर्देशानुसार जनसमस्याओं के मौके पर निस्तारण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को विकास खंड...
Breaking News  शामली 
शामली: ग्राम गोहरनी में जिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं; शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

शामली: मतदाता सूची पुनरीक्षण का विशेष अभियान शुरू; 01 जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवा बनवा सकेंगे वोट

शामली। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार और मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश के पत्र के क्रम में, जनपद शामली में...
Breaking News  शामली 
शामली: मतदाता सूची पुनरीक्षण का विशेष अभियान शुरू; 01 जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवा बनवा सकेंगे वोट

ग्रेटर नोएडा: अमरपुर में 'गरजा' प्राधिकरण का बुलडोजर; 10 करोड़ की सरकारी जमीन से हटाया अवैध कब्जा

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शनिवार को पुलिस और जिला प्रशासन के सहयोग से ग्राम अमरपुर में बड़ी कार्रवाई...
Breaking News  दिल्ली NCR  नोएडा 
ग्रेटर नोएडा: अमरपुर में 'गरजा' प्राधिकरण का बुलडोजर; 10 करोड़ की सरकारी जमीन से हटाया अवैध कब्जा

रॉयल बुलेटिन की खबर का बड़ा असर: प्लास्टिक कचरा जलाने और हरे पेड़ सुखाने वाले कोल्हुओं पर चला प्रशासन का हंटर

मोरना। क्षेत्र में प्रतिबंधित प्लास्टिक कचरा जलाकर हवा को जहरीला बनाने और गर्म राख डालकर हरे-भरे वृक्षों को सुखाने वाले...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
रॉयल बुलेटिन की खबर का बड़ा असर: प्लास्टिक कचरा जलाने और हरे पेड़ सुखाने वाले कोल्हुओं पर चला प्रशासन का हंटर

मीरापुर में दर्दनाक हादसा: कैंटर के टायर में हवा भरते समय हुआ जोरदार धमाका; पंचर दुकानदार युवक की मौत

मीरापुर। मीरापुर टोल प्लाजा के समीप बुधवार रात्रि एक भीषण हादसे में टायर पंचर की दुकान चलाने वाले एक युवक...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
 मीरापुर में दर्दनाक हादसा: कैंटर के टायर में हवा भरते समय हुआ जोरदार धमाका; पंचर दुकानदार युवक की मौत

उत्तर प्रदेश

संभल में सपा के दो दिग्गजों के बीच 'गृहयुद्ध' शुरू: 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बर्क बनाम महमूद की 'जंग'; ममलूकुर्रहमान ने खुद को बताया उम्मीदवार, इकबाल बेटे को उतारने को तैयार

संभल। उत्तर प्रदेश की राजनीति में समाजवादी पार्टी का गढ़ माने जाने वाले संभल में 2027 के विधानसभा चुनाव से...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
संभल में सपा के दो दिग्गजों के बीच 'गृहयुद्ध' शुरू: 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बर्क बनाम महमूद की 'जंग'; ममलूकुर्रहमान ने खुद को बताया उम्मीदवार, इकबाल बेटे को उतारने को तैयार

वोटर लिस्ट से नाम कटवाने की अफवाह फैलाने वालों की अब खैर नहीं: बिजनौर डीएम जसजीत कौर ने दी सख्त चेतावनी, होगी दंडात्मक कार्यवाही

बिजनौर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन ने मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के दौरान अफवाहें...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
वोटर लिस्ट से नाम कटवाने की अफवाह फैलाने वालों की अब खैर नहीं: बिजनौर डीएम जसजीत कौर ने दी सख्त चेतावनी, होगी दंडात्मक कार्यवाही

मुरादाबाद की बेटी दिव्या त्यागी ने रचा इतिहास: UGC-NET JRF में 100 परसेंटाइल और AIR-1 के साथ पूरे देश में लहराया परचम

मुरादाबाद। पीतल नगरी के नाम से मशहूर मुरादाबाद अब शिक्षा के क्षेत्र में भी अपना लोहा मनवा रहा है। शहर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद की बेटी दिव्या त्यागी ने रचा इतिहास: UGC-NET JRF में 100 परसेंटाइल और AIR-1 के साथ पूरे देश में लहराया परचम

बाराबंकी कोर्ट परिसर से हत्या का मुजरिम फरार, उम्रकैद की सजा सुनाए जाने से ठीक पहले पुलिस को दिया चकमा

   बाराबंकी। बाराबंकी जिले के न्यायालय परिसर में शनिवार को सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया। हत्या के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बाराबंकी कोर्ट परिसर से हत्या का मुजरिम फरार, उम्रकैद की सजा सुनाए जाने से ठीक पहले पुलिस को दिया चकमा

सर्वाधिक लोकप्रिय