शामली: रेलवे पुलिस और आश्रम की मदद से गुम महिला को घर लाया गया
शामली। रेलवे पुलिस थाना टपरी द्वारा 4 जनवरी को एक महिला प्रभुजी को अपना घर आश्रम शामली में भर्ती कराया गया था। महिला प्रभुजी को हैंड कांस्टेबल नीरज व अमित कुमार द्वारा आश्रम लाया गया, जहां उन्होंने अपना नाम सृष्टि यादव बताया, लेकिन अन्य कोई जानकारी नहीं दे सकीं।
आश्रम के शांत वातावरण और सेवा भाव के चलते कुछ ही दिनों में प्रभुजी की मानसिक स्थिति में सुधार होने लगा। इसके बाद उन्होंने अपने घर जाने की इच्छा जताई और अपना पता गांव नारायणपुर, जिला लखीसराय (बिहार) बताया।
बातचीत के दौरान मां-बेटी के बीच भावुक पल देखने को मिले और दोनों बेहद खुश नजर आईं। प्रभुजी की माता ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट बिहार के रामगढ़ थाना में पहले ही दर्ज करा रखी है। गुरूवार को माता मंजू देवी, उनके मौसा धनेश्वर यादव तथा थाना रामगढ़ से पुलिसकर्मी अरविंद कुमार सिंह अपना घर आश्रम शामली पहुंचे। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर महिला को अपने साथ ले गए।
