शामली का कलक्ट्रेट जल्द होगा नए भवन में शिफ्ट, तैयारियां तेज

On
दीपक शर्मा  Picture

शामली। जनपद शामली का कलक्ट्रेट शीघ्र ही नवनिर्मित भवन में शिफ्ट होने जा रहा है। इसके लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं और पुराने कलक्ट्रेट से फाइलें, फर्नीचर व अन्य जरूरी सामान नई बिल्डिंग में भेजा जाने लगा है। इसी सप्ताह कलक्ट्रेट के पूर्ण रूप से नई बिल्डिंग में शिफ्ट होने की संभावना जताई जा रही है।


हालांकि नवनिर्मित कलक्ट्रेट भवन में बिजली फिटिंग का कुछ कार्य अभी शेष है, जिसे तेजी से पूरा कराया जा रहा है। भवन को हर दृष्टि से तैयार करने के लिए संबंधित विभागों द्वारा युद्धस्तर पर काम किया जा रहा है, ताकि प्रशासनिक कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए।

और पढ़ें शामली में सहकारी बैंक चुनाव विवाद: प्रत्याशियों ने चुनाव अधिकारी की अनुपस्थिति पर किया प्रदर्शन


पिछले करीब 14 वर्षों से जनपद शामली का कलक्ट्रेट शामली तहसील की पुरानी बिल्डिंग में संचालित हो रहा था। जनपद बनने के बाद से ही स्थायी कलक्ट्रेट भवन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिसे अब जाकर पूरा किया गया है। इससे प्रशासनिक कार्यों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी और आमजन को भी राहत मिलेगी। जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान द्वारा इससे पूर्व गत वर्ष डीएम आवास को भी शामली शुगर मिल परिसर से नवनिर्मित भवन में शिफ्ट कराया जा चुका है। अब कलक्ट्रेट के स्थानांतरण से प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। इस वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम भी नवनिर्मित कलक्ट्रेट भवन में ही आयोजित किया जाएगा। इसके लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं और भवन को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
नए कलक्ट्रेट भवन में विभिन्न विभागों के कार्यालय, सभागार, पार्किंग और अन्य सुविधाएं आधुनिक स्वरूप में विकसित की गई हैं।

और पढ़ें शामली में जानलेवा हमले के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

नवीनतम

दिल्ली कैपिटल्स की शानदार जीत, मुंबई को 7 विकेट से हराया, आखिरी ओवर तक दिखा रोमांच

आज का मुकाबला महिला क्रिकेट के चाहने वालों के लिए बेहद खास रहा। दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 7...
खेल  क्रिकेट 
दिल्ली कैपिटल्स की शानदार जीत, मुंबई को 7 विकेट से हराया, आखिरी ओवर तक दिखा रोमांच

दैनिक राशिफल- 21 जनवरी 2026, मंगलवार

मेष : पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे।...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 21 जनवरी 2026, मंगलवार

चित्रकूट: एसडीएम की गाड़ी को 'ओवरटेक' करना युवक को पड़ा भारी, बीच सड़क जड़े थप्पड़, कान पकड़वाकर माफी मंगवाने का वीडियो वायरल

चित्रकूट। जिले से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक एसडीएम और उनके चालक पर एक युवक के साथ मारपीट...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
चित्रकूट: एसडीएम की गाड़ी को 'ओवरटेक' करना युवक को पड़ा भारी, बीच सड़क जड़े थप्पड़, कान पकड़वाकर माफी मंगवाने का वीडियो वायरल

दान के विभिन्न रूप और उनका महत्व

बहुत से लोग अन्नदान, वस्त्रदान और धनदान को ही दान मानते हैं, लेकिन दान के अनेक रूप हैं जैसे भूमि...
धर्म ज्योतिष  अनमोल वचन 
दान के विभिन्न रूप और उनका महत्व

शामली में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के लिए निर्वाचन अधिकारियों की बैठक

शामली। अर्हता तिथि एक जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026...
शामली 
शामली में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के लिए निर्वाचन अधिकारियों की बैठक

उत्तर प्रदेश

चित्रकूट: एसडीएम की गाड़ी को 'ओवरटेक' करना युवक को पड़ा भारी, बीच सड़क जड़े थप्पड़, कान पकड़वाकर माफी मंगवाने का वीडियो वायरल

चित्रकूट। जिले से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक एसडीएम और उनके चालक पर एक युवक के साथ मारपीट...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
चित्रकूट: एसडीएम की गाड़ी को 'ओवरटेक' करना युवक को पड़ा भारी, बीच सड़क जड़े थप्पड़, कान पकड़वाकर माफी मंगवाने का वीडियो वायरल

सहारनपुर: पर्यटन विकास कार्यों की समीक्षा, भूतेश्वर महादेव मंदिर को 80 लाख का निवेश

सहारनपुर। विधायक राजीव गुम्बर एवं जिलाधिकारी मनीष बंसल के समक्ष जनपद में चल रहे पर्यटन विकास कार्यों एवं नवीन कार्ययोजना...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: पर्यटन विकास कार्यों की समीक्षा, भूतेश्वर महादेव मंदिर को 80 लाख का निवेश

सहारनपुर: ब्राह्मण समाज ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के अपमान पर प्रशासन को ज्ञापन देने का किया निर्णय

सहारनपुर। ब्राह्मण समाज की बैठक में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के अपमान के विरोध में जिला प्रशासन को ज्ञापन देने का...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: ब्राह्मण समाज ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के अपमान पर प्रशासन को ज्ञापन देने का किया निर्णय

सहारनपुर नगर निगम जनसुनवाई: नगरायुक्त ने समस्याओं का किया निस्तारण

सहारनपुर। नगर निगम में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में आज सात समस्याएं आई। नगरायुक्त शिपू गिरि ने एक समस्या का तत्काल...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर नगर निगम जनसुनवाई: नगरायुक्त ने समस्याओं का किया निस्तारण