शामली में मौसम का मिजाज बदला, ठंडी हवाओं और बादलों से बढ़ी ठिठुरन
शामली। बुधवार को मौसम ने दिनभर करवट बदली, जिससे आमजन को ठंड और सर्द हवाओं का सामना करना पड़ा। सुबह के समय आसमान में काले बादल छाए रहे, वहीं सर्द हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ गई। अचानक बदले मौसम से लोग खासे परेशान नजर आए और ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़ों का सहारा लेते दिखाई दिए।
सुबह के समय बादलों की मौजूदगी के कारण धूप नहीं निकल पाई, जिससे ठंड का असर अधिक महसूस किया गया। हालांकि कुछ देर बाद आसमान साफ हुआ और धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली। लोग धूप सेकते नजर आए, लेकिन यह राहत ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी। दोपहर करीब दो बजे एक बार फिर मौसम ने करवट ली और आसमान में काले बादल छा गए। इसके साथ ही सर्द हवाओं का दौर शुरू हो गया, जिससे तापमान में गिरावट महसूस की गई।मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
तापमान में आई गिरावट और ठंडी हवाओं के चलते शाम के समय बाजारों और सड़कों पर भीड़ कम नजर आई। लोग जल्दी-जल्दी अपने घरों की ओर रुख करते दिखाई दिए। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव को देखते हुए चिकित्सकों ने भी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। डॉक्टरों का कहना है कि इस तरह के मौसम में सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने लोगों को गर्म कपड़े पहनने, ठंडी हवाओं से बचने और खानपान पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी है। बुधवार को कभी धूप तो कभी बादलों की आंख-मिचौली और सर्द हवाओं ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया, जिससे जनजीवन पर इसका साफ असर देखने को मिला।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां