शामली में यूजीसी विरोध: स्वर्ण समाज ने कलेक्ट्रेट पर किया जोरदार प्रदर्शन
शामली: केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित यूजीसी कानून को लेकर स्वर्ण समाज में गहरी नाराजगी देखी जा रही है। इसका असर उत्तर प्रदेश के जनपद शामली में भी देखने को मिला, जहाँ सैकड़ों लोगों ने कलेक्ट्रेट परिसर में एकदिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया।
स्वर्ण समाज के नेताओं ने आरोप लगाया कि यूजीसी द्वारा प्रस्तावित ड्राफ्ट रेगुलेशन उच्च शिक्षा व्यवस्था में सामाजिक असंतुलन और भेदभाव को बढ़ाएगा। उनका कहना था कि शिक्षा का उद्देश्य सभी वर्गों के लिए समानता सुनिश्चित करना होना चाहिए, लेकिन यह कानून समाज में समानता को खत्म करने वाला है।
प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर हाशिए पर रखने का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि यदि कानून को वापस नहीं लिया गया तो वे सड़कों पर उतरकर विरोध जारी रखेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि आगामी चुनावों में स्वर्ण समाज उसी राजनीतिक दल का समर्थन करेगा जो इस लड़ाई में उनका साथ देगा।
इस प्रदर्शन में स्वर्ण समाज की व्यापक भागीदारी ने यह संदेश दिया कि समुदाय अपनी आवाज़ बुलंद करने के लिए तैयार है और शिक्षा से जुड़े इस विवाद को लेकर उनका आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां