शामली में जल संकट, मुख्य पाइपलाइन मरम्मत के चलते पूरे दिन बाधित रही जलापूर्ति

शामली। शहर में पिछले करीब एक माह से खराब पड़ी मुख्य जलापूर्ति पाइपलाइन को ठीक करने का कार्य बुधवार को भी जारी रहा। इस मरम्मत कार्य के चलते नगर पालिका द्वारा बुधवार सुबह करीब 10 बजे शहर की जलापूर्ति बंद कर दी गई थी, लेकिन शाम 7 बजे तक भी जलापूर्ति पूरी तरह सुचारू नहीं हो सकी। परिणामस्वरूप पूरे दिन शहर के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।


दिनभर नलों में पानी नहीं आने से अधिकांश घरों में पानी का संकट खड़ा हो गया। हालात ऐसे रहे कि लोगों को मजबूरी में हैंडपंपों और अन्य वैकल्पिक स्रोतों से पानी भरते हुए देखा गया। खासकर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को पानी की व्यवस्था करने में काफी दिक्कतें झेलनी पड़ीं। कई मोहल्लों में लोग बाल्टियां और डिब्बे लेकर दूर-दूर तक पानी की तलाश में भटकते नजर आए। नगर पालिका के जलकर जेई हर्षित गर्ग ने बताया कि मेरठ-करनाल मार्ग पर आरके इंटर कॉलेज के बाहर नगर पालिका की मुख्य पाइपलाइन बार-बार क्षतिग्रस्त हो रही थी। इसी कारण पिछले कुछ समय से जलापूर्ति प्रभावित चल रही थी। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह 10 बजे से क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को बदलने का कार्य शुरू किया गया। यह पाइपलाइन शहर की मुख्य सप्लाई लाइन है, जिसके चलते मरम्मत के दौरान पूरे शहर की जलापूर्ति बंद करनी पड़ी। जलापूर्ति बाधित होने से शहर के मोहल्ला पंसारियान, कलंदरशाह, रामसागर, नौकुआ रोड, झिंझाना रोड, काकानगर, दिल्ली रोड, सलेक विहार, सीबी गुप्ता कॉलोनी, नया बाजार, आजाद चौक सहित कई इलाकों में लोगों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ी। इन क्षेत्रों में सुबह से लेकर शाम तक पानी की एक बूंद भी न मिलने से दैनिक कामकाज प्रभावित रहा।

ये भी पढ़ें  शामली में गणतंत्र दिवस की धूम: जिलाधिकारी ने फहराया तिरंगा, भव्य परेड और मार्चपास्ट से गूंजा जनपद


स्थानीय लोगों का कहना है कि पाइपलाइन की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन इसका स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा। बार-बार जलापूर्ति बंद होने से आम जनता को परेशानी झेलनी पड़ती है। लोगों ने नगर पालिका से मांग की है कि पाइपलाइन की मरम्मत का काम जल्द से जल्द पूरा कर जलापूर्ति बहाल की जाए, साथ ही भविष्य में इस तरह की समस्या से बचने के लिए स्थायी व्यवस्था की जाए।

ये भी पढ़ें  शामली: थाना कैराना में बाल विवाह रोकथाम हेतु धर्मगुरुओं और सेवा प्रदाताओं को जागरूक किया गया

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

दीपक शर्मा | जिला प्रभारी | शामली Picture

शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।

पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर में नई मंडी के गुप्ता कैफे को पुलिस ने दी “क्लीन चिट”, बीजेपी नेताओं के छापे पर उठे सवाल!

मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाना क्षेत्र के गुप्ता कैफे पर बीते दिवस मची सियासी और सामाजिक हलचल के बाद अब पुलिस...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में नई मंडी के गुप्ता कैफे को पुलिस ने दी “क्लीन चिट”, बीजेपी नेताओं के छापे पर उठे सवाल!

BHU कैंपस में बवाल: 30-40 छात्रों ने किया हमला, PG छात्र का सिर फटा ,पुलिस ने 11 कमरों को किया सील, हमलावरों की तलाश जारी

वाराणसी। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के कैंपस में एक बार फिर हिंसक टकराव की खबर सामने आई है। हॉस्टल विवाद...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
BHU कैंपस में बवाल:  30-40 छात्रों ने किया हमला, PG छात्र का सिर फटा ,पुलिस ने 11 कमरों को किया सील, हमलावरों की तलाश जारी

शामली डीएम अरविन्द कुमार चौहान ने एसपी के साथ तहसील कैराना का किया निरीक्षण

शामली। डीएम अरविन्द कुमार चौहान ने गुरूवार को पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र प्रताप के साथ तहसील कैराना का निरीक्षण किया।...
शामली 
शामली डीएम अरविन्द कुमार चौहान ने एसपी के साथ तहसील कैराना का किया निरीक्षण

सहारनपुर में शिक्षक के साथ मारपीट, तीन आरोपियों सहित दो नाबालिग गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना गंगोह पुलिस ने शिक्षक के साथ मारपीट करने वाले दो बाल अपचारी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में शिक्षक के साथ मारपीट, तीन आरोपियों सहित दो नाबालिग गिरफ्तार

शामली में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन

शामली। आंगनबाड़ी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले गुरुवार को दर्जनों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने अपनी विभिन्न मांगों को...
शामली 
शामली में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश

BHU कैंपस में बवाल: 30-40 छात्रों ने किया हमला, PG छात्र का सिर फटा ,पुलिस ने 11 कमरों को किया सील, हमलावरों की तलाश जारी

वाराणसी। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के कैंपस में एक बार फिर हिंसक टकराव की खबर सामने आई है। हॉस्टल विवाद...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
BHU कैंपस में बवाल:  30-40 छात्रों ने किया हमला, PG छात्र का सिर फटा ,पुलिस ने 11 कमरों को किया सील, हमलावरों की तलाश जारी

सहारनपुर में शिक्षक के साथ मारपीट, तीन आरोपियों सहित दो नाबालिग गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना गंगोह पुलिस ने शिक्षक के साथ मारपीट करने वाले दो बाल अपचारी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में शिक्षक के साथ मारपीट, तीन आरोपियों सहित दो नाबालिग गिरफ्तार

सहारनपुर में थाना चिलकाना पुलिस ने अवैध खनन परिवहन करने वाले ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज किया

सहारनपुर। थाना चिलकाना पुलिस ने अवैध खनन परिवहन करने वाले वाहन एक ट्रैक्टर को मय ट्राली समेत सीज किया है।...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में थाना चिलकाना पुलिस ने अवैध खनन परिवहन करने वाले ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज किया

सहारनपुर में मोबाइल छिनैती के तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी का फोन बरामद

सहारनपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने मोबाइल छिनैती की घटना को अंजाम देने वाले तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में मोबाइल छिनैती के तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी का फोन बरामद