शामली में गणतंत्र दिवस की धूम: जिलाधिकारी ने फहराया तिरंगा, भव्य परेड और मार्चपास्ट से गूंजा जनपद
शामली। जनपद शामली में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम रिजर्व पुलिस लाइन्स के परेड ग्राउंड में आयोजित हुआ, जहाँ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र प्रताप सिंह ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई।
पुलिस लाइन्स में भव्य रैतिक परेड
पुलिस लाइन्स में आयोजित भव्य परेड का नेतृत्व प्रथम कमांडर सीओ थानाभवन जितेंद्र सिंह यादव ने किया। परेड में मोटरसाइकिल स्क्वाड, डायल 112, वज्र वाहन, डॉग स्क्वाड और महिला थाना सहित विभिन्न टुकड़ियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सराहनीय सेवा के लिए पुलिसकर्मियों को सेवा सम्मान चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही शहीदों के परिजनों को भी मंच पर सम्मानित किया गया।
.jpg)
कलेक्ट्रेट और अन्य संस्थानों में आयोजन
जिलाधिकारी ने नवीन कलेक्ट्रेट भवन पर अपने पुत्र के साथ ध्वजारोहण किया और संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराया। उन्होंने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण ही सच्ची देश सेवा है। वहीं, समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित अनुसूचित जाति बालक छात्रावास और वृद्धाश्रम झिंझाना में भी मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी की उपस्थिति में तिरंगा फहराया गया और फल व मिष्ठान वितरण किया गया।

छात्राओं का ओजपूर्ण मार्चपास्ट और खेल प्रतियोगिताएं
नगर पालिका परिषद से आर.के. इंटर कॉलेज तक एनसीसी कैडेट्स और छात्राओं के बैंड दल ने भव्य मार्चपास्ट निकाला, जिसका नेतृत्व एसडीएम अर्चना शर्मा और डीआईओएस ऐश्वर्या जायसवाल ने किया। खेल विभाग द्वारा उधम सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया गया, जिसमें बालक वर्ग में गौरव और बालिका वर्ग में गार्गी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पूरे जनपद में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश दिया गया।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।
