ऑस्ट्रेलिया ने भारत दौरे के लिए चार स्पिनर चुने, नागपुर में पहले टेस्ट से बाहर हुए मिचेल स्टार्क

On

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया ने आगामी भारत दौरे के लिए घोषित 18 सदस्यीय टीम में चार स्पिनरों को चुना है जबकि तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क नागपुर में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। स्टार्क को दक्षिण अफ्ऱीका के खिलाफ बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच के दौरान उंगली पर चोट लगी थी। इसी चोट ने उन्हें […]

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया ने आगामी भारत दौरे के लिए घोषित 18 सदस्यीय टीम में चार स्पिनरों को चुना है जबकि तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क नागपुर में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं।

स्टार्क को दक्षिण अफ्ऱीका के खिलाफ बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच के दौरान उंगली पर चोट लगी थी। इसी चोट ने उन्हें उस सीरीज के अंतिम मैच से बाहर रखा था। बुधवार को ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं ने इस बात की पुष्टि की कि स्टार्क 9 फरवरी से शुरू हो रहे पहले टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे। वह दिल्ली टेस्ट से पहले टीम के साथ जुड़ेंगे। टूटी हुई उंगली से उबर रहे ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन पहले टेस्ट से पूर्व टीम के साथ यात्रा करेंगे।

Hardik Pandya के खिलाफ शिकायत दर्ज, तिरंगे के अपमान का आरोप ये भी पढ़ें  Hardik Pandya के खिलाफ शिकायत दर्ज, तिरंगे के अपमान का आरोप

उम्मीदों पर खरे उतरते हुए चयनकर्ताओं ने इस दौरे के लिए नाथन लियोन, एश्टन एगर, मिचेल स्वेप्सन और अनकैप्ड टॉड मर्फी के रूप में चार स्पिनरों को चुना है।

IPL 2026 में बदल जाएगा खेल का रोमांच कई बड़े खिलाड़ी इस बार मैदान से रहेंगे दूर ये भी पढ़ें  IPL 2026 में बदल जाएगा खेल का रोमांच कई बड़े खिलाड़ी इस बार मैदान से रहेंगे दूर

मैथ्यू रेनशॉ और पीटर हैंड्सकॉम्ब बैक-अप बल्लेबाज होंगे जबकि मार्कस हैरिस को इस दल में जगह नहीं मिली है। दल में एलेक्स कैरी के लिए किसी बैक-अप विकेटकीपर को नहीं चुना गया है और जरूरत पड़ने पर हैंड्सकॉम्ब का रुख किया जाएगा।

'स्थितियां हमारे नियंत्रण में नहीं', भेदभाव के आरोपों पर आईसीसी का आया जवाब  ये भी पढ़ें  'स्थितियां हमारे नियंत्रण में नहीं', भेदभाव के आरोपों पर आईसीसी का आया जवाब

लांस मॉरिस को दल में बरकरार रखा गया है। अगर ऑस्ट्रेलिया नागपुर में स्टार्क की अनुपस्थिति में अतिरिक्त गति चाहेगा तो वह मॉरिस को खेलने का मौका दे सकता है। इसके अलावा दल में स्कॉट बोलैंड को भी रखा गया है।

चयनकर्ताओं के अध्यक्ष जॉर्ज बेली ने कहा कि दल में चार स्पिनरों के होने से लायन के साथी स्पिनर के रूप में टीम के पास विकल्प होंगे। बेली ने कहा, “सिडनी में अपनी वापसी के बाद से एश्टन एगर प्रभावित कर रहे हैं और हमें उम्मीद है कि बाएं हाथ की उंगली वाली स्पिन भारतीय परिस्थितियों में अहम भूमिका निभाएगी। मिचेल स्वेप्सन के पास उपमहाद्वीप में खेलने का हालिया अनुभव है और वह लेग स्पिन की विविधता लाते हैं। टॉड मर्फी ने घरेलू क्रिकेट और ऑस्ट्रेलिया ए के अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया हैं और एक मजबूत स्पिन विकल्प बनकर उभरे हैं।”

हैंड्सकॉम्ब को हाल ही में सिडनी टेस्ट के लिए अंतिम समय पर टेस्ट टीम में जोड़ा गया था। हैंड्सकॉम्ब और रेनशॉ ने 2017 में ऑस्ट्रेलिया के पिछले भारत दौरे पर सभी चार मुकाबले खेले थे। रेनशॉ ने दो अर्धशतक बनाए थे जबकि हैंड्सकॉम्ब ने रांची में 200 गेंदों पर नाबाद 72 रनों की मैच-बचाऊ पारी खेली थी। हैंड्सकॉम्ब पिछले दो सीजन में शेफील्ड शील्ड में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं।

बेली ने यह भी बताया कि चयनकर्ता दूसरे टेस्ट के बाद दल की समीक्षा करेंगे और जरूरत पड़ने पर दल में बदलाव करेंगे। दिल्ली में होने वाले दूसरे तथा धर्मशाला में होने वाले तीसरे टेस्ट के बीच सात दिनों का ब्रेक है।

भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम: डेविड वॉर्नर, उस्मान ़ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जॉश हेजलवुड, स्कॉट बोलैंड, लांस मॉरिस, एश्टन एगर, मिचेल स्वेप्सन, टॉड मर्फी, मैट रेनशॉ, पीटर हैंड्सकॉम्ब

Views: 8

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

अलविदा जुमे ए दिन यूपी हाई अलर्ट! संभल–मेरठ में फ्लैग मार्च, 1300 पुलिसकर्मी तैनात

संभल। उत्तर प्रदेश में रमजान के आखिरी शुक्रवार यानी अलविदा जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड...
उत्तर प्रदेश  मेरठ  संभल  
अलविदा जुमे ए दिन यूपी हाई अलर्ट! संभल–मेरठ में फ्लैग मार्च, 1300 पुलिसकर्मी तैनात

शामली: जनपद स्तरीय रसोइया पाककला प्रतियोगिता में अंजू ने मारी बाजी, मुख्य विकास अधिकारी ने किया सम्मानित

   शामली। जनपद के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बनत (निकट बीआरसी) में शुक्रवार को 'जनपद स्तरीय रसोइया पाककला प्रतियोगिता 2025-26' का शानदार...
शामली 
शामली: जनपद स्तरीय रसोइया पाककला प्रतियोगिता में अंजू ने मारी बाजी, मुख्य विकास अधिकारी ने किया सम्मानित

सहारनपुर में एसआई भर्ती परीक्षा को लेकर धारा-163 लागू, कड़े सुरक्षा इंतजाम

सहारनपुर।  जिला मजिस्ट्रेट सहारनपुर मनीष बंसल ने कहा कि उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025   डीएम...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में एसआई भर्ती परीक्षा को लेकर धारा-163 लागू, कड़े सुरक्षा इंतजाम

गेहूं की कटाई के लिए टॉप 5 मशीन जानें कैसे कम मेहनत में होगी ज्यादा बचत और आसान खेती

रबी सीजन की फसल अब लगभग तैयार हो चुकी है और कई जगह गेहूं की कटाई का काम शुरू भी ...
कृषि 
गेहूं की कटाई के लिए टॉप 5 मशीन जानें कैसे कम मेहनत में होगी ज्यादा बचत और आसान खेती

सहारनपुर: माँ शाकम्भरी देवी मेले की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक

सहारनपुर। जिलाधिकारी सहारनपुर मनीष बंसल की अध्यक्षता एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर अभिनन्दन की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में 19...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: माँ शाकम्भरी देवी मेले की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक

उत्तर प्रदेश

अलविदा जुमे ए दिन यूपी हाई अलर्ट! संभल–मेरठ में फ्लैग मार्च, 1300 पुलिसकर्मी तैनात

संभल। उत्तर प्रदेश में रमजान के आखिरी शुक्रवार यानी अलविदा जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड...
उत्तर प्रदेश  मेरठ  संभल  
अलविदा जुमे ए दिन यूपी हाई अलर्ट! संभल–मेरठ में फ्लैग मार्च, 1300 पुलिसकर्मी तैनात

सहारनपुर में एसआई भर्ती परीक्षा को लेकर धारा-163 लागू, कड़े सुरक्षा इंतजाम

सहारनपुर।  जिला मजिस्ट्रेट सहारनपुर मनीष बंसल ने कहा कि उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025   डीएम...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में एसआई भर्ती परीक्षा को लेकर धारा-163 लागू, कड़े सुरक्षा इंतजाम

सहारनपुर: माँ शाकम्भरी देवी मेले की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक

सहारनपुर। जिलाधिकारी सहारनपुर मनीष बंसल की अध्यक्षता एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर अभिनन्दन की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में 19...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: माँ शाकम्भरी देवी मेले की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक

सहारनपुर: 12 ग्राम स्मैक के साथ गैंगस्टर गिरफ्तार

सहारनपुर (चिलकाना)।  सहारनपुर जनपद की थाना चिलकाना पुलिस ने 12 ग्राम स्मैक के साथ एक गैंगस्टर को गिरफ्तार किया
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: 12 ग्राम स्मैक के साथ गैंगस्टर गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम