आईपीएल 2026: एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच कर्नाटक सरकार की एक्सपर्ट कमेटी की सहमति के बाद ही संभव
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल 2026 के पहले फेज के शेड्यूल की घोषणा कर दी है। पहला मुकाबला पिछले सीजन की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच होगा। आरसीबी और एसआरएच के बीच मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है। बीसीसीआई ने शेड्यूल में एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच रखा है, लेकिन इस वेन्यू पर मैच आयोजित होगा या नहीं इसका फैसला कर्नाटक सरकार द्वारा गठित एक एक्सपर्ट कमेटी करेगी।
बीसीसीआई ने बताया कि कर्नाटक सरकार द्वारा गठित एक एक्सपर्ट कमेटी स्टेडियम का निरीक्षण करेगी और मैच-डे के इंतजामों की मॉक ड्रिल देखने के बाद ही अंतिम मंजूरी देगी। बोर्ड की प्रेस रिलीज के मुताबिक, 13 मार्च 2026 को कमेटी स्टेडियम का निरीक्षण करेगी और आईपीएल मैचों की मेजबानी के लिए तैयारियों का आकलन करने के लिए मैच-डे का पूरा मॉक प्रदर्शन कराया जाएगा। सब कुछ संतोषजनक पाए जाने पर ही मैचों के आयोजन के लिए मंजूरी मिलेगी। आरसीबी आईपीएल 2025 की विजेता रही है। खिताब जीतने के बाद 4 जून को जश्न के कार्यक्रम के दौरान हुई भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी।
इस घटना के बाद सुरक्षा कारणों से इस मैदान में मैच का आयोजन प्रतिबंधित कर दिया गया। रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी, महाराजा ट्रॉफी जैसे बड़े घरेलू टूर्नामेंटों के मैच भी यहां आयोजित नहीं हुए। बीसीसीआई की शेड्यूल के मुताबिक आरसीबी 28 मार्च को अपने घरेलू मैदान पर सीजन की शुरुआत करेगी, जहां उसका सामना एसआरएच से होगा। बेंगलुरु में न सिर्फ टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच और ओपनिंग सेरेमनी आयोजित होगी, बल्कि एक प्लेऑफ मुकाबला भी यहीं खेला जाएगा। इस सीजन का फाइनल भी बेंगलुरु में ही होना है। आईपीएल 2026 में आरसीबी का होम शेड्यूल दो शहरों में बंटा रहेगा। टीम के पांच मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में और बाकी दो घरेलू मुकाबले शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, रायपुर में आयोजित होंगे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां