टी20 विश्व कप: भारतीय टीम सुपर-8 में तीन टीमों के खिलाफ खेलेगी, पहला मैच बेहद मुश्किल

On

 नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ग्रुप ए में शीर्ष पर रहते हुए टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 में जगह बना चुकी है। सुपर-8 में भारतीय टीम किस टीम के खिलाफ कब मुकाबला खेलेगी, इसका शेड्यूल भी सामने आ चुका है। आइए भारतीय टीम के उन टीमों के खिलाफ रिकॉर्ड पर नजर डालते हैं जिनके खिलाफ सुपर-8 में मुकाबले खेले जाने हैं। भारतीय टीम को सुपर-8 स्टेज में तीन मैच खेलने हैं।

पहला मुकाबला 22 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला जाना है। यह मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। टीम इंडिया के लिए सुपर-8 का यह सबसे कठिन मुकाबला है। दक्षिण अफ्रीका विश्व कप में प्रचंड फॉर्म में है और ग्रुप डी में शीर्ष पर रहते हुए आई है। इसलिए भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला कांटे की टक्कर का होना तय है। भारतीय टीम और दक्षिण अफ्रीका के बीच 35 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। भारतीय टीम ने 21 मैच जीते हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने 13 मैच जीते हैं। एक मैच का परिणाम नहीं निकला है। कागज पर आंकड़े भारतीय टीम के पक्ष में हैं। टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर ही पिछला टी20 विश्व कप जीता था, इसके बावजूद अगला मुकाबला संघर्षपूर्ण हो सकता है। सुपर-8 में भारत का दूसरा मुकाबला 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में शाम 7 बजे से खेला जाना है। जिम्बाब्वे की टीम भी शानदार प्रदर्शन कर रही है और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीम को हरा चुकी है। इसलिए भारत-जिम्बाब्वे मैच को हल्के में नहीं लिया जा सकता।

'स्थितियां हमारे नियंत्रण में नहीं', भेदभाव के आरोपों पर आईसीसी का आया जवाब  ये भी पढ़ें  'स्थितियां हमारे नियंत्रण में नहीं', भेदभाव के आरोपों पर आईसीसी का आया जवाब

भारत और जिम्बाब्वे के बीच अब तक 13 टी20 मैच खेले गए हैं। 10 मैचों में भारत और 3 मैचों में जिम्बाब्वे ने जीत हासिल की है। सुपर-8 में भारत का तीसरा मुकाबला खतरनाक वेस्टइंडीज से है। दो बार विश्व चैंपियन रह चुकी वेस्टइंडीज ने इस विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रुप डी में शीर्ष स्थान पर रहकर सुपर-8 में पहुंची है। विंडिज ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही क्षेत्र में दमदार प्रदर्शन किया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच भी भारत के लिए आसान नहीं होने वाला है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच 30 मैच खेले गए हैं, जिसमें 19 मैच भारत ने और 10 मैच वेस्टइंडीज ने जीते हैं। एक मैच का परिणाम नहीं आया है। 

Hardik Pandya के खिलाफ शिकायत दर्ज, तिरंगे के अपमान का आरोप ये भी पढ़ें  Hardik Pandya के खिलाफ शिकायत दर्ज, तिरंगे के अपमान का आरोप

Views: 46

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

क्या अमेरिका-इजरायल हमले में घायल हुए ईरान के नए सुप्रीम मोजतबा? राष्ट्रपति ट्रंप ने किया दावा

वॉशिंगटन। ईरान के सुप्रीम लीडर सैय्यद मोजतबा हुसैनी खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। दावे किए...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
क्या अमेरिका-इजरायल हमले में घायल हुए ईरान के नए सुप्रीम मोजतबा? राष्ट्रपति ट्रंप ने किया दावा

मुजफ्फरनगर: सब्जी की दुकान में जा घुसी अनियंत्रित कार, सीसीटीवी में कैद हुआ खौफनाक मंजर

   मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: सब्जी की दुकान में जा घुसी अनियंत्रित कार, सीसीटीवी में कैद हुआ खौफनाक मंजर

मुजफ्फरनगर: गैस के लिए त्राहि-त्राहि, तपती धूप में रोजेदारों की कतारें और कालाबाजारी के आरोप

   मुजफ्फरनगर। शहर में रसोई गैस की भारी किल्लत अब जनता के सब्र का बांध तोड़ रही है। गैस एजेंसियों के...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: गैस के लिए त्राहि-त्राहि, तपती धूप में रोजेदारों की कतारें और कालाबाजारी के आरोप

सोने की कीमतों में गिरावट: ₹1.60 लाख के नीचे फिसला गोल्ड, निवेशकों की मुनाफावसूली से दाम गिरे

मुंबई। सोने और चांदी की कीमत में शुक्रवार को गिरावट देखी जा रही है। इससे सोने का दाम फिर से...
Breaking News  बिज़नेस  सर्राफा बाजार  
सोने की कीमतों में गिरावट: ₹1.60 लाख के नीचे फिसला गोल्ड, निवेशकों की मुनाफावसूली से दाम गिरे

एंटी एजिंग एक्सरसाइज कैसे काम करती हैं, क्या है इनके पीछे का विज्ञान

नई दिल्ली। उम्र बढ़ने के साथ शरीर में कई बदलाव आते हैं। इनमें सबसे महत्वपूर्ण बदलाव मांसपेशियों और शारीरिक शक्ति...
लाइफस्टाइल 
एंटी एजिंग एक्सरसाइज कैसे काम करती हैं, क्या है इनके पीछे का विज्ञान

उत्तर प्रदेश

नेशनल हाईवे पर भड़काऊ लिखावट का मामला, हिंदू रक्षा दल से जुड़ी तीन लोगों की गिरफ्तारी

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के Saharanpur से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया से लेकर प्रशासन तक हलचल...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
नेशनल हाईवे पर भड़काऊ लिखावट का मामला, हिंदू रक्षा दल से जुड़ी तीन लोगों की गिरफ्तारी

मीडिया पर बरसे इमरान प्रतापगढ़ी – बोले, “दिनभर हिंदू-मुस्लिम, असली मुद्दे गायब”

   नई दिल्ली। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और मशहूर शायर इमरान प्रतापगढ़ी ने मुख्यधारा के मीडिया संस्थानों पर निशाना साधते हुए...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
मीडिया पर बरसे इमरान प्रतापगढ़ी – बोले, “दिनभर हिंदू-मुस्लिम, असली मुद्दे गायब”

सत्ता के बिना बेचैन विपक्ष! केशव प्रसाद मौर्य का INDIA गठबंधन पर बड़ा हमला

   लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर विपक्षी 'INDIA' गठबंधन पर तीखा राजनीतिक हमला बोला...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
सत्ता के बिना बेचैन विपक्ष! केशव प्रसाद मौर्य का INDIA गठबंधन पर बड़ा हमला

LPG संकट पर सरकार घिरी! इमरान मसूद बोले – “गैस के लिए लाइन में खड़े लोग”

सहारनपुर। देश में LPG गैस की सप्लाई और उपलब्धता को लेकर अब सियासत गरमा गई है। जहां एक तरफ केंद्र...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
LPG संकट पर सरकार घिरी! इमरान मसूद बोले – “गैस के लिए लाइन में खड़े लोग”

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव