महिला टी-20 विश्व कप : पाकिस्तान के खिलाफ अभियान की शुरुआत करेगी भारतीय टीम
नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका में चल रहे आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरूआत करेगी। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में भारतीय टीम के पास स्मृति मंधाना का अनुभव और देश को अंडर-19 विश्व कप का खिताब दिलाने वाली शैफाली वर्मा व ऋचा घोष जैसी […]
नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका में चल रहे आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरूआत करेगी। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में भारतीय टीम के पास स्मृति मंधाना का अनुभव और देश को अंडर-19 विश्व कप का खिताब दिलाने वाली शैफाली वर्मा व ऋचा घोष जैसी युवा खिलाड़ी हैं, जिनका आत्मविश्वास आसमान छू रहा है।
हरमनप्रीत कौर तेज रेणुका सिंह पर भी भरोसा करेंगी, जिनका गेंद के साथ प्रदर्शन पाकिस्तान के खिलाफ उनके अभियान की शुरुआत में महत्वपूर्ण होगा।
दूसरी तरफ, पाकिस्तान महिला राष्ट्रीय टीम की कप्तान बिस्माह मारूफ प्रमुख टूर्नामेंटों में अपने देश के प्रदर्शन में सुधार करने और विश्व कप में टीम की किस्मत को बदलने की कोशिश कर रही हैं। मारूफ को हमवतन निदा डार और आयशा नसीम से ज्यादा उम्मीदें होंगी, जो टी20 क्रिकेट की दो सबसे विस्फोटक क्रिकेटर हैं।
भारतीय टीम टूर्नामेंट के ग्रुप ए चरण में पाकिस्तान, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, आयरलैंड के साथ शामिल है। भारत महिला अंडर-19 टी-20 विश्व कप की सफलता को टी-20 विश्व कप में भी दोहराना चाहेगी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां