महिला विश्व कप 2025 का फाइनल आज, फैंस और दिग्गजों ने भारत की जीत की कामना

On

नई दिल्ली। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रविवार को नवी मुंबई स्थित डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में महिला विश्व कप 2025 का फाइनल खेला जाएगा। फैंस को उम्मीद है कि इस बार ट्रॉफी भारतीय टीम उठाएगी। देश के अलग-अलग स्थानों पर भारत की जीत के लिए हवन भी किए गए। मुंबई के एक फैन ने आईएएनएस से कहा, "इस मैच में हम भारत के जीतने की दुआ कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि यह मैच काफी रोमांचक होगा। भारत जरूर इस विश्व कप में इतिहास रचेगा।

 

और पढ़ें भारत ने होबार्ट टी20 में टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, टीम में तीन बदलाव

और पढ़ें मेसी का भारत दौरा अपडेट: केरल मैच रद्द, अब हैदराबाद आएंगे फुटबॉल के जादूगर

जेमिमा रोड्रिगेज से एक बार फिर उम्मीदें हैं।" मुंबई से एक अन्य फैन ने कहा, "स्मृति मंधाना मेरी पसंदीदा खिलाड़ी हैं। मुझे उम्मीद है कि आज वह शतक लगाएंगी। भारत निश्चित तौर पर इस फाइनल को अपने नाम करेगा।" सूरत की युवा महिला क्रिकेटर ने कहा, "हमें जीत की उम्मीद है। राधा यादव और हरमनप्रीत कौर मेरे लिए आदर्श हैं। मैं चाहती हूं कि यह दोनों खिलाड़ी आज अपना शत प्रतिशत दें। हमारी बल्लेबाजी शानदार है।" बेंगलुरु के फैन ने कहा, "जिस तरह से हमारी महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को इतनी आसानी से हराया, वह अविश्वसनीय था। मैं अपनी सभी खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

और पढ़ें न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए 14 सदस्यीय टीम घोषित की

 

हमने अपनी महिला क्रिकेट टीम को विश्व विजेता बनते देखने के लिए हवन किया है। हमें उम्मीद है कि भारत ही इस फाइनल को जीतेगा।" साउथ अफ्रीका और भारत के बीच खेले जाने वाले खिताबी मैच पर अनंतनाग के क्रिकेट फैन ने कहा, "भारत के फाइनल में पहुंचने पर बहुत अच्छा लग रहा है, क्योंकि हमने अतीत में कई बार असफलताएं देखी हैं, लेकिन जेमिमा की बदौलत भारत फाइनल में पहुंचा। मुझे उम्मीद है कि खिताब भारत जीतेगा।" समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा, "मैं फाइनल में पहुंचने के लिए महिला टीम को बधाई देता हूं। हमारे देश में महिलाओं को देवी का दर्जा मिला है।

 

यह वीरांगनाओं का देश रहा है, जिन्होंने बेहद मजबूती के साथ 1857 की लड़ाई लड़ी। हमारे देश की महिलाओं ने देश का मान बढ़ाया है। मैं भारतीय टीम को विश्व कप जीतने के लिए शुभकामनाएं देता हूं।" बिहार सरकार में मंत्री लेशी सिंह ने कहा, "मैं टीम इंडिया की जीत के लिए ईश्वर से प्रार्थना करती हूं। भारतीय महिला क्रिकेट टीम को विश्व कप फाइनल के लिए शुभकामनाएं देती हूं। यह गर्व की बात है कि हमारी बेटियां फाइनल में देश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। मुझे उम्मीद है कि वे जीतेंगी और देश को जश्न मनाना का मौका देंगी।" 



 

लेखक के बारे में

नवीनतम

भारत की बेटियों का जलवा, स्मृति-मंधाना और शैफाली के धमाके से भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराया, 52 रन से जीता फाइनल मैच

आज हम बात करने जा रहे हैं उस रोमांचक मुकाबले की जिसने हर भारतीय क्रिकेट फैन का दिल जीत लिया...
खेल  क्रिकेट 
भारत की बेटियों का जलवा, स्मृति-मंधाना और शैफाली के धमाके से भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराया, 52 रन से जीता फाइनल मैच

भारत की बेटियां बनीं विश्व चैंपियन! 52 साल का इंतज़ार खत्म, दीप्ति-शेफाली का ऐतिहासिक प्रदर्शन

नवी मुंबई/नई दिल्ली- भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में इतिहास रच दिया।...
Breaking News  खेल  मुख्य समाचार  क्रिकेट 
भारत की बेटियां बनीं विश्व चैंपियन! 52 साल का इंतज़ार खत्म, दीप्ति-शेफाली का ऐतिहासिक प्रदर्शन

महिला विश्व कप: दीप्ति शर्मा रही प्लेयर ऑफ द सीरीज, ट्रॉफी माता-पिता को किया समर्पित

नवी मुंबई। भारतीय टीम ने महिला विश्व कप 2025 का खिताब जीत लिया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम...
खेल  क्रिकेट 
महिला विश्व कप: दीप्ति शर्मा रही प्लेयर ऑफ द सीरीज, ट्रॉफी माता-पिता को किया समर्पित

पीएम मोदी का संदेश, सिख गुरुओं की महान शिक्षाएं प्रेरणास्रोत, मानवता को करती हैं प्रेरित

  पटना । बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं प्रधानमंत्री...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
पीएम मोदी का संदेश, सिख गुरुओं की महान शिक्षाएं प्रेरणास्रोत, मानवता को करती हैं प्रेरित

बुढ़ाना में हड़कंप: सात फेरों से ठीक पहले थाने पहुंची सिपाही की प्रेमिका, दुल्हन के पिता ने शादी तोड़ी

बुढ़ाना- मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहड़बर में रविवार को शादी की शहनाइयां हंगामे में बदल गईं। विवाह...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
बुढ़ाना में हड़कंप: सात फेरों से ठीक पहले थाने पहुंची सिपाही की प्रेमिका, दुल्हन के पिता ने शादी तोड़ी

उत्तर प्रदेश

जस्टिस सूर्यकांत ने विधि स्नातकों को दी प्रेरणा: "न्याय से बढ़कर कुछ नहीं, अतिआत्मविश्वास से बचें"

लखनऊ -डॉ. राममनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (RMLNLU) का चतुर्थ दीक्षांत समारोह रविवार को लखनऊ में एक गरिमामय माहौल...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
जस्टिस सूर्यकांत ने विधि स्नातकों को दी प्रेरणा: "न्याय से बढ़कर कुछ नहीं, अतिआत्मविश्वास से बचें"

बिना ट्रेड लाइसेंस संचालित दुकानों पर लखनऊ नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, कई दुकानें व बार सील

लखनऊ - उत्तर प्रदेश में लखनउू नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर नगर निगम लखनऊ ने बिना ट्रेड लाइसेंस...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बिना ट्रेड लाइसेंस संचालित दुकानों पर लखनऊ नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, कई दुकानें व बार सील

बिहार में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी, तेजस्वी होंगे मुख्यमंत्री : अखिलेश यादव

लखनऊ/पटना/छपरा- समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इंडिया गठबंधन के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  देश-प्रदेश  लखनऊ  बिहार 
बिहार में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी, तेजस्वी होंगे मुख्यमंत्री : अखिलेश यादव

लुटेरी दुल्हन का खौफनाक परिवार गैंग पकड़ा: मां कंचन-मौसी सुमन समेत पूरा गिरोह जेल की सलाखों में

Rampur News: पटवाई पुलिस ने लुटेरी दुल्हन गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। मुख्य आरोपी नितिन उर्फ अनिकेत...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
लुटेरी दुल्हन का खौफनाक परिवार गैंग पकड़ा: मां कंचन-मौसी सुमन समेत पूरा गिरोह जेल की सलाखों में