Tuesday, April 22, 2025

पहाड़ों की बर्फबारी से मैदानी इलाकों में लुढ़का पारा, हिसार देश में सबसे ठंडा

 

 

नई दिल्ली। उत्तर भारत के पहाड़ों में हो रही भारी बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में साफ नजर आने लगा है। सर्द हवाओं के बढ़ते दायरे के कारण दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में शीतलहर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

शामली में धरने पर किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम,पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम

 

दिल्ली का न्यूनतम तापमान इस वर्ष पहली बार 5 डिग्री से नीचे चला गया। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को शीतलहर जारी रहने की संभावना है। इन दिनों दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस, और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आयानगर और आसपास के क्षेत्रों में तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया।

 

शाहपुर में भाई पर हमला, छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग

 

पश्चिमी विक्षोभ के कारण बड़े क्षेत्र में बारिश और हिमपात हो रहा है। हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे राज्यों में ठंड का प्रकोप बढ़ा है।बुधवार को देश का सबसे कम तापमान राजस्थान के चुरू में 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

निर्मला सीतारमण ने राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला, किया दावा-सार्वजनिक बैंकों में हुए बड़े बदलाव

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में तापमान में और गिरावट की संभावना है।हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों में हिमपात हो सकता है। बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय हो रहा है, जिससे बिहार और उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।

यह भी पढ़ें :  रॉबर्ट वाड्रा को ईडी का दूसरा समन, जमीन से जुड़े सौदे के मामले में होगी पूछताछ

 

दिसंबर के पहले दो सप्ताह में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे पिछली बार 2011 में गया था। हिमाचल और उत्तराखंड के पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी जारी है।

 

पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, और दिल्ली-एनसीआर में पाला पड़ने की स्थिति बन रही है। सर्दी भले ही देर से आई हो, लेकिन इस बार उसका असर गहराता दिख रहा है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय