Sunday, April 27, 2025

गाजियाबाद में सर्दी से नहीं मिली राहत, हवा की सेहत भी हुई खराब

गाजियाबाद। दो दिन सुबह से शाम तक कोहरा रहने के बाद शुक्रवार की दोपहर में धूप निकली तो लोगों को सर्दी से कुछ राहत मिली, लेकिन शाम ढलते ही ठिठुरन फिर से बढ़ गई। तेज हवाओं ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी। शनिवार को सर्दी और बढ़ गई है। न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस कम होने का अनुमान है। दूसरी मुसीबत हवा की सेहत खराब होने से जो और बिगड़ गई है।

 

प्रयागराज में राकेश टिकैत ने संगम में किया स्नान,कहा-सरकार किसानों के प्रति उदासीन, योगी सरकार की तारीफ भी की

[irp cats=”24”]

 

अधिकतम तापमान 18 व न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आद्रता 71 व शाम को सात बजे आद्रता बढ़कर 93 फीसदी पहुंच गई।

 

शुकतीर्थ के साधु-संत जिला प्रशासन पर भड़के, की नारेबाजी, 19 को मंसूरपुर की पंचायत में पहुंचने का किया ऐलान

शनिवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए हैं। न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट व अधिकतम तापमान में किसी तरह के परिवर्तन होने की स्थिति नहीं है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. सूरज देव ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 21 व न्यूनतम तापमान में भी तीन डिग्री का इजाफा होने की उम्मीद है। बूंदाबांदी भी हो सकती है। अगले सप्ताह के अंत तक मौसम में किसी तरह का बदलाव नहीं होगा। अगले सप्ताह के शुरू से मौसम साफ होगा। सुबह के वक्त कोहरा पड़ सकता है।

 

 

खतौली में महादेव स्टील पर स्टेट जीएसटी का छापा, भारी गड़बड़ी मिली, आठ लाख का जुर्माना वसूला

ग्रैप के चौथे चरण की पाबंदी लागू होने के बाद भी हवा की सेहत नहीं सुधरी है। शुक्रवार को जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब श्रेणी में पहुंच गया। 53 अंक की बढ़ोतरी के साथ शुक्रवार को शहर का एक्यूआई 249 दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को 296 दर्ज किया गया था, हालांकि बृहस्पतिवार को दो ही स्टेशन का एक्यूआई दर्ज था। इसकी वजह से भी जिले का एक्यूआई कम रहा। चारों स्टेशनों का एक्यूआई दर्ज किया गया। सबसे खराब हवा इंदिरापुरम की रही। दिल्ली के बाद इंदिरापुरम की हवा सबसे अधिक खराब रही। यहां का एक्यूआई 280 दर्ज किया गया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय