Tuesday, May 20, 2025

सहारनपुर में रेलवे रोड चौकी इंचार्ज के खिलाफ व्यापारियों का फूटा गुस्सा, कार्रवाई की मांग

सहारनपुर। रेलवे रोड चौकी इंचार्ज के अभद्र व्यवहार एवं गलत कार्यशैली के विरोध में आज व्यापारी प्रतिनिधि एसपी सिटी से मिले और चौकी इंचार्ज के खिलाफ जांच कर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की।

 

सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल से जुड़े आवास विकास के व्यापारी प्रतिनिधि आज महानगर अध्यक्ष राजकुमार मक्कड़ एवं महामंत्री रवि जुनेजा के नेतृत्व में एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक से मिले और बताया कि रेलवे रोड चौकी इंचार्ज द्वारा व्यापारी के ड्राइवर से मारपीट एवं गाड़ी के सभी प्रपत्र मान्य होने के बावजूद 8000 रुपए का चालान काटा गया। यही नहीं गाड़ी का लाइसेंस एवं इंश्योरेंस होने के बावजूद चालान काट दिया गया। व्यापारियों ने सभी प्रपत्र एसपी सिटी अभियमन्यु को उपलब्ध कराई। एसपी सिटी ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए चौकी इंचार्ज के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।

 

प्रतिनिधि मण्डल में व्यापार मंडल से वरिष्ठ भाजपा नेता अमित गर्ग, क्षेत्रीय पार्षद दिग्विजय चौहान, मुकेश गक्खड़, उपाध्यक्ष आशु सेठी, मंडल अध्यक्ष मनीष सचदेवा, रविंद्र शर्मा, अनमोल मल्होत्रा, शिवम गुप्ता, प्रेम गुप्ता, यतेंद्र बिंदल, नवीन हरित, पुनीत सचदेवा, सुभाष सैनी, समीर चौधरी, रिंकू बजाज आदि शामिल रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय