बागपत में स्वीप अभियान: सभी 18 वर्ष के युवा मतदाता सूची में शामिल हों, यह लक्ष्य
बागपत। लोकतांत्रिक भागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में बागपत जनपद में नई पहल शुरू की गई है। 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके किसी भी पात्र युवा का नाम मतदाता सूची से छूटने न पाए, इसके लिए जनपद में स्वीप अभियान को मिशन मोड में लागू किया गया है। इस अभियान के तहत विद्यालयों में अध्ययनरत उन विद्यार्थियों की सूची तैयार की जा रही है, जो 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं या शीघ्र करने वाले हैं।
यह विशेष अभियान जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अस्मिता लाल के निर्देशन में संचालित किया जा रहा है। प्रशासन का स्पष्ट उद्देश्य है कि अधिक से अधिक नए मतदाताओं को जोड़कर जनपद में मतदान प्रतिशत बढ़ाया जाए और युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ा जाए। इस संबंध में जनपद के सभी विद्यालयों को निर्देश जारी किए गए हैं। इन निर्देशों के तहत विद्यालयों को अपने यहां अध्ययनरत 18 वर्ष पूर्ण कर चुके विद्यार्थियों का विवरण एकत्र कर सूची तैयार कर रहे है।
प्रशासन ने स्वीप अभियान के लिए विद्यालयों को इसलिए चुना है क्योंकि यही वह स्थान है, जहां युवा सबसे अधिक संगठित रूप में उपलब्ध रहते हैं। अभियान के तहत विद्यार्थियों को यह भी बताया जा रहा है कि वे ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से घर बैठे मतदाता पंजीकरण कर सकते हैं। विद्यालय स्तर पर शिक्षक विद्यार्थियों को आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी उपलब्ध करा रहे हैं।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अस्मिता लाल ने बताया कि युवा मतदाता लोकतंत्र की सबसे मजबूत कड़ी होते हैं। यदि वे समय पर मतदाता सूची में शामिल हो जाते हैं, तो न केवल मतदान प्रतिशत बढ़ता है, बल्कि लोकतंत्र की जड़ें भी मजबूत होती हैं। बागपत प्रशासन का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र युवा मतदाता बनने से वंचित न रहे।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

टिप्पणियां