मुस्लिम उजमा बनीं शिव भक्त! हिंदू प्रेमी लोकेंद्र से शादी की मन्नत, कांवड़ लेकर रवाना | बुलंदशहर
बुलंदशहर। जिले के रघुपुर से आ रही है हिंदू-मुस्लिम एकता की ऐसी मिसाल जो दिल को छू लेगी! उजमा खान और लोकेंद्र सिंह 4 साल से लिव-इन रिलेशनशिप में हैं, दो प्यारी बेटियां भी हैं। शादी की मन्नत मांगने हरिद्वार पहुंचीं उजमा, भोले बाबा ने मुराद पूरी की तो अनूपशहर घाट से गंगाजल भरकर भोला भाईपुर गंगा महादेव मंदिर के लिए कांवड़ यात्रा शुरू कर दी। भगवा गमछा लपेटे, भोले के जयकारे लगाते भक्ति में डूबी नजर आईं उजमा। लोकेंद्र संग हाथ में कांवड़, डीजे पर भजन गाते जुलूस निकाला। पूरा गांव फूल बरसाकर स्वागत कर रहा, हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता भी साथ। उजमा ने कहा कि शादी के बाद हिंदू धर्म अपनाऊंगी, भोले बाबा सब कुछ संभाल लेंगे।
पुलिस सुरक्षा में चल रही यात्रा सोशल मीडिया पर वायरल हो रही। कुछ लोग लव जिहाद बता रहे, तो ज्यादातर प्यार-भक्ति की तारीफ कर रहे। ये सच्ची आस्था है या सियासी ड्रामा?
इसी तरह अपने आसपास और देश प्रदेश की खबरे, सबसे पहले पढ़ने के लिए रॉयल बुलेटिन की वेबसाइट www.royalbulletin.in से जुड़े और रॉयल बुलेटिन को फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और एक्स पर फ़ॉलो और सब्सक्राइब करें। सभी के लिंक कमेंट के नीचे दिए गए है ।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां