बस्ती में ड्यूटी के दौरान मृत दरोगा के मामले की निष्पक्ष जांच हो: अजय राय
देवरिया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने शनिवार को कहा कि बस्ती जिले के परशुरामपुर थाने में तैनात दरोगा जय कुमार गौड़ की ड्यूटी के दौरान संदेहास्पद रूप से नदी में शव मिलने की जांच होनी चाहिये। राय ने आज यहां देवरिया में मृतक दरोगा के परिजनों से मुलाकात करने के बाद कहा कि दरोगा की मृत्यु की जांच निष्पक्ष रूप होनी चाहिए। राय आज शाम को मृतक दरोगा अजय कुमार गौड़ आवास मुड़ाडीह में उनके परिजनों से मिले और मृतक के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान मृतक दरोगा के भाई एडीएम भाई अरुण कुमार और पत्नी रंजीता समेत अन्य परिजनों ने घटना के पीछे गहरी साज़िश की आशंका जतायी। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि इस घटना की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों को सजा दिलाने के लिए सरकार से मांग करते है।
इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह, पूर्व सांसद कमल किशोर कमांडो,पूर्व जिलाध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी,राधवेंद्र सिंह 'राकेश', रामजी गिरी,वरुण राय,भरत मणि त्रिपाठी,दीनदयाल प्रसाद, जयप्रकाश धनगर, राजेश सिंह, दीनदयाल यादव और संजीव कुमार मिश्रा सहित तमाम कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां