गोरखपुर में युवती ने मंगेतर से चैटिंग के बाद की आत्महत्या, लिखा भावुक संदेश, 9 फरवरी को होनी थी शादी
गोरखपुर। जिले के गुलरिहा थाना इलाके के एक गांव में युवती द्वारा आत्महत्या कर लेने का मामला सामने आया है। युवती ने मंगेतर से व्हाट्सएप पर चैटिंग के बाद कुंडी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया गया है कि युवती की शादी नौ फरवरी को तय थी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने […]
गोरखपुर। जिले के गुलरिहा थाना इलाके के एक गांव में युवती द्वारा आत्महत्या कर लेने का मामला सामने आया है। युवती ने मंगेतर से व्हाट्सएप पर चैटिंग के बाद कुंडी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया गया है कि युवती की शादी नौ फरवरी को तय थी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही युवती के मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा थाना क्षेत्र के ग्राम जंगल डुमरी नंबर दो के बंगला टोला निवासी श्रीकांत यादव, परिजनों के साथ गुजरात के बड़ोदरा में रहते हैं। वह वहां पर ठेकेदारी करते हैं। बेटी बिंदिया (23) की शादी एक वर्ष पूर्व गीडा थाना क्षेत्र के बोक्टा निवासी संतराम यादव के पुत्र चंद्रजीत के साथ तय की थी। नौ फरवरी को शादी होनी थी। शादी की तैयारी के लिए श्रीकांत, परिवार के साथ गुजरात से 18 जनवरी को घर आए थे। शनिवार को श्रीकांत अपने परिजनों के साथ कपड़े की खरीदारी करने गए थे, जबकि बेटा शादी का कार्ड बांटने। युवती की मां गांव में दूसरे मकान पर शादी की तैयारी में व्यस्त थीं।
इसी दौरान युवती, कमरे का दरवाजा बंदकर छत की कुंडी में दुपट्टा से गले में फंदा लगाकर झूल गई। दोपहर साढ़े तीन बजे परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो आनन-फानन उसे नीचे उतार कर भटहट सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। गुलरिहा थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। लड़के का मोबाइल फोन स्वीच ऑफ है।
बताया जा रहा है कि दोपहर में युवती का मंगेतर उसके व्हाट्सएप पर चैटिंग के जरिये बात कर रहा था। इस दौरान कई बार कॉल भी किया। चैटिंग में युवती ने लिखा है कि ‘मुझे नहीं पता था कि आप ऐसे निकलोगे, भगवान करें आप को मुझसे अच्छी मिले, आप ने सिर्फ टाइम पास किया मेरे साथ, बस आप को मुझसे प्यार ही नहीं था कभी। दूसरी चैट में युवती ने लिखा, ‘मैं अब उस घर में कैसे आऊंगी, कैसे रहूंगी, अब मैं नहीं रह पाऊंगी उस घर में, आप को कोई फर्क नहीं पड़ता हमारी शादी हो या न हो तो मैं अकेले नहीं रह पाऊंगी अब।’ अंतिम चैट उसने लिखा है कि ‘बहुत गलत किया आपने।’ दूसरी तरफ युवती के परिजनों का कहना है कि मंगेतर की ओर से भेजे गए संदेश को उसने डिलीट कर दिया था। बताया जा रहा है कि शादी तय होने के बाद युवक और युवती हाल ही में मुंबई स्थित साईं बाबा मंदिर घूमने भी गए थे।
युवती के पिता ने की कार्रवाई की मांग
बताया जा रहा है कि युवती के पिता श्रीकांत यादव ने मंगेतर के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर के मुताबिक, उन्होंने आरोप लगाया कि चैटिंग और कॉल के दौरान मंगेतर ने बेटी को इतना प्रताड़ित किया कि उसने आत्महत्या कर ली। मैंने तिलक में पांच लाख रुपये दिए थे। तीन लाख रुपये और बुलेट गाड़ी मांग रहे थे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां