डायल 112 के वाहन में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, ग्रामीणों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

On
अर्चना सिंह Picture



अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी में गौरीगंज के नेता रोड (आनापुर लिंक मार्ग) पर गुरुवार की देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब डायल 112 के एक पुलिस वाहन में अचानक आग लग गई। घटना के समय वाहन में मौजूद पुलिसकर्मियों ने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत वाहन से उतरकर अपनी जान बचाई। आसपास मौजूद ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार डायल 112 का वाहन गौरीगंज क्षेत्र से कुशबरा प्वाइंट की ओर जा रहा था। वाहन में हेड कांस्टेबल जयपाल वर्मा, कांस्टेबल अनुराग पाल तथा चालक होमगार्ड विजय पाल सवार थे। दुलापुर के पास पहुंचते ही वाहन के अगले हिस्से से अचानक धुआं निकलने लगा और कुछ ही क्षणों में आग ने विकराल रूप ले लिया। स्थिति को भांपते हुए वाहन में सवार तीनों पुलिसकर्मी तुरंत बाहर निकल आए। आग लगते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पानी समेत अन्य संसाधनों की मदद से आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों की तत्परता से आग को फैलने से पहले ही नियंत्रित कर लिया गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है। आग बुझने के बाद क्षतिग्रस्त वाहन को दूसरे पुलिस वाहन की सहायता से कार्यालय पहुंचाया गया।

हेड कांस्टेबल जयपाल वर्मा ने बताया कि गुरुवार को सुबह वाहन में फॉग लाइट लगाई गई थी, उसी से शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं प्रभारी निरीक्षक दिव्य विजय सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

लेखक के बारे में

नवीनतम

सहारनपुर: STF के साथ मुठभेड़ में 1 लाख का इनामी बदमाश सिराज ढेर; सुल्तानपुर हत्याकांड का था मुख्य आरोपी

सहारनपुर।सहारनपुर के गंगोह में एसटीएफ ने 1 लाख के इनामी वांटेड अपराधी सिराज को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। सिराज...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: STF के साथ मुठभेड़ में 1 लाख का इनामी बदमाश सिराज ढेर; सुल्तानपुर हत्याकांड का था मुख्य आरोपी

क्यों आंखों के लिए जरूरी है विटामिन ए? कमी से शरीर होने लगता है कमजोर

नई दिल्ली। शरीर को सुचारू रूप से चलाने के लिए ऊर्जा की जरूरत होती है और ऊर्जा विटामिन और खनिजों...
लाइफस्टाइल 
क्यों आंखों के लिए जरूरी है विटामिन ए? कमी से शरीर होने लगता है कमजोर

सर्दियों में कमजोर ब्लड सर्कुलेशन की वजह से शरीर देता है ये संकेत, जानें कारण से लेकर सरल उपाय

नई दिल्ली। सर्दियों में थकान, आलस, मांसपेशियों में जकड़न और त्वचा का रूखा होना साधारण बात लगती है, लेकिन ये...
हेल्थ 
सर्दियों में कमजोर ब्लड सर्कुलेशन की वजह से शरीर देता है ये संकेत, जानें कारण से लेकर सरल उपाय

ऑस्ट्रेलिया ने जीती एशेज सीरीज, एडिलेड टेस्ट में इंग्लैंड को 82 रन से हराया

  एडिलेड। ऑस्ट्रेलिया ने एशेज 2025-26 जीत ली है। एडिलेड में खेले गए तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को कप्तान...
अंतर्राष्ट्रीय 
ऑस्ट्रेलिया ने जीती एशेज सीरीज, एडिलेड टेस्ट में इंग्लैंड को 82 रन से हराया

कार एक्सीडेंट के बाद नोरा फतेही ने शेयर किया पहला वीडियो, बताया कैसी है हालत

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही का बीते शनिवार जोरदार कार एक्सीडेंट हुआ था, लेकिन गनीमत रही कि अभिनेत्री को ज्यादा...
मनोरंजन 
कार एक्सीडेंट के बाद नोरा फतेही ने शेयर किया पहला वीडियो, बताया कैसी है हालत

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: STF के साथ मुठभेड़ में 1 लाख का इनामी बदमाश सिराज ढेर; सुल्तानपुर हत्याकांड का था मुख्य आरोपी

सहारनपुर।सहारनपुर के गंगोह में एसटीएफ ने 1 लाख के इनामी वांटेड अपराधी सिराज को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। सिराज...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: STF के साथ मुठभेड़ में 1 लाख का इनामी बदमाश सिराज ढेर; सुल्तानपुर हत्याकांड का था मुख्य आरोपी

बुलंदशहर गैंगरेप मामले में बड़ा फैसला: पॉक्सो कोर्ट ने सभी पांच आरोपियों को ठहराया दोषी, 22 दिसंबर को सुनाई जाएगी सजा

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में 2016 की जघन्य गैंगरेप और लूट की घटना से जुड़े मामले में स्पेशल जज...
उत्तर प्रदेश  बुलन्दशहर 
बुलंदशहर गैंगरेप मामले में बड़ा फैसला: पॉक्सो कोर्ट ने सभी पांच आरोपियों को ठहराया दोषी, 22 दिसंबर को सुनाई जाएगी सजा

दो लाख लोगों की उपस्थिति में होगा राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण, योगी ने की समीक्षा

   लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को एक महत्वपूर्ण बैठक में आगामी 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
दो लाख लोगों की उपस्थिति में होगा राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण, योगी ने की समीक्षा

प्रयागराज: यात्रियों से लूट व चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

प्रयागराज। उप्र के प्रयागराज जिले में स्थित जार्जटाउन थाने की पुलिस टीम शनिवार को यात्रियों से लूट एवं चोरी करने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज: यात्रियों से लूट व चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार