रिहायशी इलाके में गैस सिलेंडर धमाके के साथ फटा, छत व दीवारें ढही
हमीरपुर। उत्तर प्रदेश में हमीरपुर शहर के कालपी चौराहा में गैस सिलेंडर धमाके के साथ फट गया, जिससे मकान की छत और दीवारें ढह गई। धमाके से आसपास के भवनों में दरारें आ गई है। हादसे से पहले परिवार के लोग एक शादी समारोह में गए थे वर्ना बड़ा हादसा हो सकता था। शनिवार को स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
कोतवाली प्रभारी पीके पटेल ने बताया कि बदनपुर कालपी चौराहा में जावेद खान का मकान है। वह अपने पूरे परिवार के साथ एक शादी समारोह में गया था। मकान के बाथरूम में गिजर लगा था। गिजर का गैस सिलेंडर अचानक धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि मकान की छत और दीवारे गिर गई। पूरे मकान में दरारें भी आ गई है। वहीं आसपास के तमाम मकानों में धमाके के कारण दरारें आई हैं। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। हालांकि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। पड़ोसी इकबाल व डाँ.विनय खरे ने बताया कि गैस सिलेंडर के फटने से गृहस्वामी को बड़ा नुकसान पहुंचा है।
कोतवाली प्रभारी पीके पटेल ने बताया कि हादसे से पहले परिवार के लोग एक शादी समारोह में गए थे वर्ना बड़ा हादसा हो सकता था। शनिवार को स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां