अखिलेश यादव का बीजेपी पर तीखा तंज: "भाजपा राज में ‘बाटी-चोखा’ नहीं, सिर्फ़ ‘माटी-धोखा’ मिला

On
अर्चना सिंह Picture

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज में आम जनता को विकास और सम्मान नहीं, बल्कि केवल “माटी-धोखा” ही मिला है। उन्होंने कहा कि अब स्थिति “हाता नहीं भाता” से बहुत आगे निकल चुकी है और उपेक्षा तिरस्कार में बदल चुकी है, जिसे कोई भी स्वाभिमानी समाज सह नहीं सकता। यादव ने एक्स पर लिखा “ जब किसी समाज के सामने केवल दो विकल्प सत्ता या सम्मान बचे रह जाते हैं, तब स्वाभिमानी समाज हमेशा सम्मान को ही चुनता है। यह सच्चाई किसी एक समाज तक सीमित नहीं, बल्कि हर वर्ग और समुदाय पर समान रूप से लागू होती है। भाजपा किसी की सगी नहीं है और आज “भाजपाई” कहलाना एक नकारात्मक सामाजिक पहचान बनता जा रहा है।”

उन्होने कहा कि भाजपा से जुड़े लोग अपने स्वार्थ के लिए पर्यावरण जैसी संवेदनशील धरोहरों से खिलवाड़ करते हैं, दोष-सिद्ध अपराधियों को संरक्षण और महिमामंडन देते हैं तथा दवाइयों के नाम पर ज़हरीली-नशीली चीज़ें बेचकर लोगों की ज़िंदगी खतरे में डालते हैं। उन्होंने चुनावी प्रक्रियाओं में लूट, भ्रष्टाचार, कमीशनख़ोरी और सत्ता के दुरुपयोग के गंभीर आरोप भी लगाए।

और पढ़ें यूपी की सियासत में 'ब्राह्मण कुटुंब' के शक्ति प्रदर्शन से मचा हंगामा, ब्रजेश पाठक की 'पावर' पर भी हुई चर्चा

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि नफ़रत और भय का वातावरण बनाकर समाज को बाँटना, संविधान और क़ानून के बजाय भीड़ और दबाव की राजनीति करना, तथा वैज्ञानिक सोच, शिक्षा और कला से डरना,यह सब मौजूदा सत्ता की कार्यशैली को उजागर करता है। उनके अनुसार इसी वजह से अमीर-ग़रीब की खाई बढ़ी है, बेरोज़गारी और महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है और महिला, ग़रीब, वंचित व शोषित वर्गों के अधिकारों पर लगातार हमला हो रहा है।

और पढ़ें मेरठ: थाना परतापुर पुलिस ने 530 ग्राम चरस के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि देशभक्त, सभ्य, मानवतावादी, ईमानदार और स्वाभिमानी समाज अब ऐसे राजनीतिक आचरण के साथ खड़ा होकर अपमान और जनाक्रोश का शिकार नहीं होना चाहता। अखिलेश यादव ने स्पष्ट किया कि जब तक सत्ता की इस प्रकार की राजनीति समाप्त नहीं होती, तब तक समाज को बराबरी का सम्मान मिलना संभव नहीं है।

और पढ़ें उन्नाव दुष्कर्म केस: कुलदीप सेंगर के बेल ऑर्डर को सीबीआई सुप्रीम कोर्ट में देगी चुनौती, पीड़िता को जान का खतरा

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

स्वास्थ्य सेवाओं पर संकट: रविवार देर रात से थमेंगे 108 और 104 एम्बुलेंस के पहिए, कर्मचारियों की हड़ताल शुरू

जयपुर। राजधानी जयपुर की गुलाबी नगरी में रविवार देर रात से 108 व 104 एम्बुलेंस के पहिए थम जाएंगे और...
Breaking News  देश-प्रदेश  राजस्थान 
स्वास्थ्य सेवाओं पर संकट: रविवार देर रात से थमेंगे 108 और 104 एम्बुलेंस के पहिए, कर्मचारियों की हड़ताल शुरू

सीतापुर : नाै साल के अंतराल में पिता और भाई की हत्या का बदला बना डबल मर्डर..सपा सांसद ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर बंधाया ढांढस

सीतापुर। सीतापुर के इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गांव में शुक्रवार देर रात हुए दोहरे हत्याकांड की परतें खुलते...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
सीतापुर : नाै साल के अंतराल में पिता और भाई की हत्या का बदला बना डबल मर्डर..सपा सांसद ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर बंधाया ढांढस

जबलपुर: कोर्ट के आदेश के बाद पूर्ण सुरक्षा में संवेदनशील क्षेत्रों से निकाली गई बजरंग दल की शौर्य यात्रा

, जबलपुर। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने हाईकोर्ट के आदेश के बाद उन्ही क्षेत्रों से शहर में शौर्य यात्रा...
Breaking News  देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
जबलपुर: कोर्ट के आदेश के बाद पूर्ण सुरक्षा में संवेदनशील क्षेत्रों से निकाली गई बजरंग दल की शौर्य यात्रा

अंकिता भंडारी हत्याकांड: पुलिस का बड़ा बयान— 'जांच निष्पक्ष है, किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा'

- किसी के पास साक्ष्य उपलब्ध हों, तो वे जांच एजेंसियों को उपलब्ध कराएं : अपर पुलिस महानिदेशकदेहरादून। अपर...
Breaking News  देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
अंकिता भंडारी हत्याकांड: पुलिस का बड़ा बयान— 'जांच निष्पक्ष है, किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा'

हरिद्वार : भगवानपुर में मंदिर में तोड़फोड़ के बाद सांप्रदायिक तनाव, आरोपित गिरफ्तार..गांव में पुलिस बल तैनात

- हिंदू संगठनों का विरोध प्रदर्शन, हरिद्वार। रुड़की क्षेत्र के भगवानपुर थाना अंतर्गत मोहितपुर गांव के एक मंदिर में तोड़फोड़...
Breaking News  देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
हरिद्वार : भगवानपुर में मंदिर में तोड़फोड़ के बाद सांप्रदायिक तनाव, आरोपित गिरफ्तार..गांव में पुलिस बल तैनात

उत्तर प्रदेश

सीतापुर : नाै साल के अंतराल में पिता और भाई की हत्या का बदला बना डबल मर्डर..सपा सांसद ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर बंधाया ढांढस

सीतापुर। सीतापुर के इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गांव में शुक्रवार देर रात हुए दोहरे हत्याकांड की परतें खुलते...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
सीतापुर : नाै साल के अंतराल में पिता और भाई की हत्या का बदला बना डबल मर्डर..सपा सांसद ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर बंधाया ढांढस

पंकज चौधरी का शिवपाल यादव से सीधा सवाल: बताएं 2022 में कितने ब्राह्मणों को दिए थे टिकट? सपा के दावों की खोली पोल

मथुरा। भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने शनिवार शाम बिहारी जी के दर्शन करने के उपरांत मथुरा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
पंकज चौधरी का शिवपाल यादव से सीधा सवाल: बताएं 2022 में कितने ब्राह्मणों को दिए थे टिकट? सपा के दावों की खोली पोल

"सहारनपुर में दर्दनाक हादसा: सिद्धपीठ शाकंभरी देवी लौटते समय कार पेड़ से टकराई, 4 की मौत"

सहारनपुर। बेहट कोतवाली क्षेत्रांतर्गत गांव जसमौर के समीप सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
"सहारनपुर में दर्दनाक हादसा: सिद्धपीठ शाकंभरी देवी लौटते समय कार पेड़ से टकराई, 4 की मौत"

अमरोहा में मानवता शर्मसार: बस के पहिये के नीचे पूरी रात दबा रहा किसान का शव, सुबह हुआ खुलासा

   अमरोहा। उत्तर प्रदेश में अमरोहा जिले के सैदनगली क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर सवार किसान बस के पहिये...
Breaking News  उत्तर प्रदेश 
अमरोहा में मानवता शर्मसार: बस के पहिये के नीचे पूरी रात दबा रहा किसान का शव, सुबह हुआ खुलासा

सर्वाधिक लोकप्रिय