अखिलेश यादव की हालत 'न तीन में, न तेरह में' जैसी ही रही - केशव प्रसाद मौर्य

On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा' को लेकर निशाना साधा। उन्होंने यात्रा को फेल बताते हुए कहा कि अखिलेश यादव की हालत 'न तीन में न तेरह में' जैसी ही रही। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि बिहार में नितांत असफल 'वोटर अधिकार यात्रा' में सपा बहादुर अखिलेश यादव की हालत 'न तीन में न तेरह में' जैसी ही रही।

 

और पढ़ें सहारनपुर में किराया वृद्धि के खिलाफ व्यापारियों ने दुकानें बंद कर ट्रस्ट को सौंपी चाबियां

और पढ़ें मुरादाबाद में 22 वर्षीय युवती लापता! दादी ने अज्ञात युवक पर लगाया बहला-फुसलाकर अगवा करने का आरोप

जिस पार्टी का बिहार की धरती पर न कोई अतीत है, न वर्तमान और न कोई भविष्य।" केशव प्रसाद मौर्य ने आगे लिखा, "उनका बिहार से संबंध केवल लालू प्रसाद यादव के परिवार से नातेदारी तक सीमित है। बिहार की जनता इनकी खातिरदारी का बेसब्री से इंतजार कर रही है। इसकी बानगी आने वाले चुनाव में मिलेगी।" बता दें कि इंडिया गठबंधन की 'वोटर अधिकार यात्रा' का समापन पटना में एक विशाल पैदल मार्च के साथ होने जा रहा है।

और पढ़ें फिरोजाबाद में बारावफात जुलूस के बाद 30 हुड़दंगियों की गिरफ्तारी, 5 पुलिसकर्मी निलंबित

 

इसमें गठबंधन के बड़े नेता शामिल हो रहे हैं। इस मार्च में शामिल होने के लिए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पटना पहुंच गए हैं। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व में निकाली गई 'वोटर अधिकार यात्रा' ने करीब 1,300 किलोमीटर का सफर तय किया। इस दौरान 25 जिलों और 110 विधानसभा क्षेत्रों को कवर किया गया। 17 अगस्त को सासाराम से शुरू हुई यह यात्रा एसआईआर के तहत मतदाता सूची से नाम हटाने के कथित प्रयासों के खिलाफ थी।

 

इस यात्रा के दौरान विपक्ष के नेता भी शामिल होते रहे। इस यात्रा का समापन पटना में होना है, जिसमें शामिल होने के लिए इंडिया गठबंधन के कई वरिष्ठ नेता पटना पहुंच गए हैं। दूसरी तरफ, भाजपा इस यात्रा को 'घुसपैठिया बचाओ यात्रा' बता रही है। वहीं, जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने इंडिया गठबंधन की 'वोटर अधिकार यात्रा' की समाप्ति पर कहा कि जिन लोगों ने खुद चोरी की होती है, वो लोग कुछ ज्यादा जोर से बोलते हैं। ऐसी स्थिति में मुझे नहीं लगता है कि इन लोगों पर हमें किसी भी प्रकार का भरोसा करने की जरूरत है।




 

 

लेखक के बारे में

नवीनतम

अनमोल वचन

पौराणिक हिन्दू परंपरा के अनुसार भाद्रपद माह की पूर्णिमा से आश्विन मास की अमावस्या तक पितृपक्ष मनाया जाता है, जिसे...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
अनमोल वचन

दैनिक राशिफल- 7 सिंतबर 2025, रविवार

मेष- कामकाज में आ रही बाधा को दूर कर लेंगे। सुविधा और समन्वय बना रहने से कामकाज में प्रगति बन...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 7 सिंतबर 2025, रविवार

Asia Cup 2025: एशिया कप में भारत की और से सबसे सफल कप्तान, धोनी भी हैं इस लिस्ट में

क्रिकेट प्रेमियों के लिए एशिया कप हमेशा ही रोमांच और गर्व का मौका लेकर आता है भारत ने इस टूर्नामेंट...
खेल 
Asia Cup 2025: एशिया कप में भारत की और से सबसे सफल कप्तान, धोनी भी हैं इस लिस्ट में

GST सुधार: निर्मला सीतारमण बोलीं, "यह लोगों के लिए सुधार है", 22 सितंबर से लागू होंगी नई दरें

नई दिल्‍ली। केंद्रीय वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में व्यापक बदलाव...
Breaking News  राष्ट्रीय 
GST सुधार: निर्मला सीतारमण बोलीं, "यह लोगों के लिए सुधार है", 22 सितंबर से लागू होंगी नई दरें

अमेरिका के नए टैरिफ का असर: भारत समेत 88 देशों ने डाक सेवाएं की निलंबित, 81% गिरा डाक यातायात

जिनेवा। अमेरिका में नए टैरिफ लागू होने के बाद अंतरराष्ट्रीय डाक सेवाओं पर भारी असर पड़ा है। संयुक्त राष्ट्र की...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  राष्ट्रीय 
अमेरिका के नए टैरिफ का असर: भारत समेत 88 देशों ने डाक सेवाएं की निलंबित, 81% गिरा डाक यातायात

उत्तर प्रदेश

बाराबंकी में रामस्वरूप यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर की कार्रवाई, 5 दिन पहले यहां पुलिस ने ABVP छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था

बाराबंकी। श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी (SRMU) परिसर में शनिवार को बुलडोजर चलाकर प्रशासन ने अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
बाराबंकी में रामस्वरूप यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर की कार्रवाई, 5 दिन पहले यहां पुलिस ने ABVP छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था

नाम-पहचान एक, नौकरी छह जगह: यूपी के अर्पित सिंह ने फर्जीवाड़े से 4.5 करोड़ की सैलरी हड़पी

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले से सामने आए एक चौंकाने वाले मामले ने प्रदेश की सरकारी व्यवस्था को कठघरे...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
नाम-पहचान एक, नौकरी छह जगह: यूपी के अर्पित सिंह ने फर्जीवाड़े से 4.5 करोड़ की सैलरी हड़पी

मुरादाबाद में 22 वर्षीय युवती लापता! दादी ने अज्ञात युवक पर लगाया बहला-फुसलाकर अगवा करने का आरोप

Moradabad News: मुरादाबाद जिले के मझोला थाना क्षेत्र की खुशहालपुर चौकी के अंतर्गत एक युवती के लापता होने का मामला...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में 22 वर्षीय युवती लापता! दादी ने अज्ञात युवक पर लगाया बहला-फुसलाकर अगवा करने का आरोप

संभल में शिक्षा का बड़ा घोटाला! एक भवन में दो कॉलेज, बिना काउंसलिंग हो रहे एडमिशन, ABVP ने किया प्रदर्शन

Sambhal News: संभल जिले के भावलपुर बासली गांव में शिक्षा व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। यहां एक ही...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
संभल में शिक्षा का बड़ा घोटाला! एक भवन में दो कॉलेज, बिना काउंसलिंग हो रहे एडमिशन, ABVP ने किया प्रदर्शन