लखनऊ में फ्लाईओवर से नीचे गिरी अनिंयत्रित बोलेरो, तीन की मौत, सीएम ने जताया दुख

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के चिनहट क्षेत्र में आधी रात के बाद फ्लाईओवर से एक बोलेरो नीचे गिर गयी। खबर है कि इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है और एक लोग घायल हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दु:ख जताते हुए अधिकारियों को राहत कार्य के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी […]
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के चिनहट क्षेत्र में आधी रात के बाद फ्लाईओवर से एक बोलेरो नीचे गिर गयी। खबर है कि इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है और एक लोग घायल हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दु:ख जताते हुए अधिकारियों को राहत कार्य के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद लखनऊ में हुए सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री योगी ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां