मेरठ में 26 जनवरी को किसानों का ट्रैक्टर तिरंगा परेड, शहीद स्मारक पर होगा आंदोलन का आगाज
मेरठ। भारतीय किसान यूनियन 26 जनवरी को ट्रैक्टर तिरंगा परेड निकालेगी। तिरंगा परेड ग्रामों से शुरू होकर जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में सदर तहसील शहीद स्मारक पर पहुंचेगी। शहीद स्मारक पर पहुंचकर देश की आजादी की और किसान संघर्षों में अपनी जान गवाने वाले शहीदों को किसान नमन करेंगे और शहीदों को याद करते हुए किसान समस्याओं के समाधान हेतु करेंगे क्रांति का आगाज किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने कहा हम लगातार प्रशासन का सहयोग करते हैं परंतु प्रशासन द्वारा लगातार वादाखिलाफी कर रहा है। जिससे किसानों में लगातार असंतोष बढ़ता जा रहा है। किसानों की समस्या भी लगातार रौद्र रूप लेती जा रही है। किसानों की समस्याओं का समाधान ना होने पर जिला कलेक्ट्रेट पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की शुरुआत की जाएगी। किसान अनिश्चितकालीन आंदोलन की तैयारी करके ही शहीद स्मारक पहुंचेंगे और वहीं एक समाधान क्रांति का आगाज करेंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी, तहसील अध्यक्ष मोनू टिकरी, महेंद्र, अनुज, मेजर , भोपाल, सुरेन्द्र, प्रतीक, हर्ष, भानु ठाकुर, प्रमोद, चिंटू, सनी, दिवाकर, प्रिंस, बिट्टू आदि मौजूद रहे।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
