मेरठ: भाजपा की गोलबंदी टूटी, बागी पार्षद संजय सैनी ने निगम कार्यकारिणी चुनाव जीतकर बाजी मारी

On
के.पी.त्रिपाठी Picture

मेरठ। शनिवार को मेरठ नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव में भाजपा की गोलबंदी को भेदकर बागी पार्षद संजय सैनी ने जीतकर बाजी मार ली। निगम कार्यकारिणी के चुनाव में भाजपा के चार पार्षद जीते।  


मेरठ नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव राजनीतिक दावपेंच के बीच हुआ। निगम कार्यकारिणी चुनाव में  भाजपा के निरंजन वाल्मीकी, सतपाल मास्टर, पंकज गोयल और रेशमा सोनकर ने जीत दर्ज की है। बागी पार्षद संजय सैनी की जीत ने भाजपा की रणनीति पर पारी फेर दिया। इसी के साथ भाजपा नेताओं की साख भी धूमिल हुई है। भाजपा के बागी पार्षद संजय सैनी को 18 सर्वाधिक वोट मिले। भाजपा के प्रत्याशी अजय चंद्रा हार गए। चुनाव में विपक्ष पार्षदों को भी झटका लगा है। कार्यकारिणी चुनाव में सिर्फ एक प्रत्याशी पार्षद कहकशां जिशान को चुनाव लड़ाया गया। हालांकि उन्होंने 15 वोट पाकर जीत दर्ज की। भाजपा के घोषित प्रत्याशी की हार और बागी पार्षद संजय सैनी के जीतने से भाजपा की रणनीति धरी रह गई।

और पढ़ें मौनी अमावस्या पर हरिद्वार-वाराणसी-प्रयागराज में दिखा आस्था का भव्य संगम, श्रद्धालुओं ने किया पवित्र स्नान


निगम कार्यकारिणी का चुनाव शास्त्रीनगर बी-ब्लॉक स्थित जोनल पार्क में हुआ। निगम कार्यकारिणी चुनाव में मेरठ सांसद अरुण गोविल, राज्यसभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, राज्यमंत्री डॉक्टर सोमेंद्र तोमर, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, शहर विधायक रफीक अंसारी, एमएलसी अश्वनी त्यागी, धर्मेंद्र भारद्वाज और 89 पार्षदों ने वोट दिया। चुनाव में भाजपा ने पार्षद पंकज गोयल, अजय गुप्ता उर्फ चंद्रा व तीन अनुसूचित जाति के निरंजन बाल्मीकी, रेशमा सोनकर व सतपाल को चुनाव मैदान में उतारा। विपक्ष ने सिर्फ सपा नेता शाहिद अब्बासी की पुत्रवधू पार्षद कहकशां जिशान को प्रत्याशी बनाया था।

और पढ़ें सहारनपुर: फर्जी पतंजलि ऑर्डर बनाकर ठगी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार, 96 किलो किशमिश व ₹40,000 बरामद


अब 95 वोट में से प्रथम वरियता में संजय सैनी को 18, कहकशां को 15, निरंजन वाल्मीकी को 14, पंकज गोयल को 14 और रेशमा सोनकर को वोट मिलने पर जीत की घोषणा कर दी। द्वितीय वरियता में भाजपा प्रत्याशी सतपाल को 12 वोट और अजय चंद्रा को कुल 9 वोट ही मिल पाए। इसमें सतपाल जीत गए। भाजपा के चार पार्षद जीते और विपक्ष का एक पार्षद कार्यकारिणी चुनाव जीत पाया। भाजपा से बागी हुए पार्षद संजय सैनी ने भाजपा और विपक्ष में सेंधमारी कर पटखनी देते हुए जीत हासिल की। चुनाव अधिकारी एवं अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार ने बताया है कि प्रत्याशी के सामने पारदर्शिता के साथ चुनाव कराया गया है। 

और पढ़ें मेरठ: टीपी नगर में मारपीट के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, स्कूटी चोरी का झूठा दावा

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

श्रवण धाम में गूंजा काव्य का जादू: कुमार विश्वास को सुनने उमड़ा जनसैलाब

अम्बेडकरनगर। जिले के ऐतिहासिक और पावन श्रवण धाम में आज साहित्य, संस्कृति और श्रद्धा का अनोखा संगम देखने को मिला।...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
श्रवण धाम में गूंजा काव्य का जादू: कुमार विश्वास को सुनने उमड़ा जनसैलाब

प्राकृतिक तरीके से करें बालों को डिटॉक्स, ये चार स्टेप्स बदल देंगे बालों की रंगत

नई दिल्ली। बाल झड़ने से लेकर असमय सफेद बाल होने की परेशानी की चर्चा हर कोई करता है, लेकिन 'हेयर...
लाइफस्टाइल 
प्राकृतिक तरीके से करें बालों को डिटॉक्स, ये चार स्टेप्स बदल देंगे बालों की रंगत

भारत का पहला 'रिस्पॉन्सिबल नेशंस इंडेक्स' लॉन्च, आईआईएम मुंबई और जेएनयू की अहम भूमिका, 154 देशों का करेगा आकलन

  नई दिल्ली। भारत में पहली बार एक ऐसा वैश्विक स्तर का इंडेक्स लॉन्च किया गया है, जो किसी देश इस...
Breaking News  राष्ट्रीय 
भारत का पहला 'रिस्पॉन्सिबल नेशंस इंडेक्स' लॉन्च, आईआईएम मुंबई और जेएनयू की अहम भूमिका, 154 देशों का करेगा आकलन

अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा सांसदों की बुलाई गई बैठक, छोटेलाल खरवार बोले- यूपी से भाजपा को हटाना हमारा लक्ष्य

  लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को लखनऊ में पार्टी के सभी सांसदों की एक बैठक...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा सांसदों की बुलाई गई बैठक, छोटेलाल खरवार बोले- यूपी से भाजपा को हटाना हमारा लक्ष्य

उत्तर प्रदेश

श्रवण धाम में गूंजा काव्य का जादू: कुमार विश्वास को सुनने उमड़ा जनसैलाब

अम्बेडकरनगर। जिले के ऐतिहासिक और पावन श्रवण धाम में आज साहित्य, संस्कृति और श्रद्धा का अनोखा संगम देखने को मिला।...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
श्रवण धाम में गूंजा काव्य का जादू: कुमार विश्वास को सुनने उमड़ा जनसैलाब

अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा सांसदों की बुलाई गई बैठक, छोटेलाल खरवार बोले- यूपी से भाजपा को हटाना हमारा लक्ष्य

  लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को लखनऊ में पार्टी के सभी सांसदों की एक बैठक...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा सांसदों की बुलाई गई बैठक, छोटेलाल खरवार बोले- यूपी से भाजपा को हटाना हमारा लक्ष्य

मेरठ में आवारा गाय के हमले से वृद्धा की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

मेरठ। मेरठ के नगला आर्डर गांव में एक गौवंश ने एक वृद्धा के पेट में सींग घोंप दिया। वृद्धा को...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में आवारा गाय के हमले से वृद्धा की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश