रामपुर में भड़के किसान: धान तौल न होने पर यूनियन ने ज्ञापन फाड़ा, कहा- अब सड़कों पर उतरेंगे
Rampur News: रामपुर में धान की तोल 10 दिन से बंद होने पर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के बैनर तले किसानों ने तहसील मिलक की नवीन मंडी में जोरदार प्रदर्शन किया। इस आंदोलन में रामपुर और बरेली जिलों के किसान बड़ी संख्या में शामिल हुए। किसान नेताओं ने मंडी सचिव पर मनमानी के आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई।
मंडल अध्यक्ष ने फाड़ा ज्ञापन
तीन दिन का वादा
मौके पर मजिस्ट्रेट और मिलक कोतवाल पुलिस बल के साथ पहुंचे और किसी तरह किसानों को शांत कराया। उन्होंने तीन दिन के भीतर धान की तोल शुरू कराने का आश्वासन दिया। लेकिन किसानों ने इस भरोसे को ठुकराते हुए कहा कि जब तक तौल शुरू नहीं होगी, धरना अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा।
मंडी में भ्रष्टाचार का आरोप और आर्थिक संकट की झलक
किसानों ने मंडी में 1000 सरकारी कट्टों के घोटाले का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के चलते उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ रही है। कई किसान बच्चों की फीस और बेटियों की शादी के लिए पैसे न जुटा पाने की बात कहकर भावुक हो गए। उनका कहना है कि मंडी समिति के अधिकारी किसानों का शोषण कर रहे हैं।
आंदोलन उग्र होने की चेतावनी
प्रदर्शनकारी किसानों ने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से मंडी समिति का गेट बंद कर दिया। जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह गंगवार ने कहा कि “किसान अब पीछे नहीं हटेंगे, जब तक तोल शुरू नहीं होती तब तक आंदोलन जारी रहेगा।” प्रशासन के रुख को लेकर किसानों में गहरा रोष दिखा।
प्रदर्शन में शामिल किसान नेता और समर्थक
प्रदर्शन में बरेली जिलाध्यक्ष तेजपाल गंगवार, मंडल अध्यक्ष चौधरी अरुण सिंह राठी, जिला संगठन मंत्री फरीद खां, बाबर खां, आबिद खां, विजयपाल कश्यप, सरदार अवतार सिंह, नीरज कुमार, शाहिद खां, फाजिल अंसारी, नदीम, मुशीब अली खान, विनोद कुमार और जिला मीडिया प्रभारी अब्दुल रज़्ज़ाक खान सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
