देवबंद में पत्नी से हुआ विवाद, तो पति ने खुद की गर्दन काटी, मौत
देवबंद। देवबंद में पति पत्नी के आपसी विवाद में पति ने अपनी ही गर्दन छुरी से काट ली। जिससे, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत से हडकंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक की उम्र लगभग 38 […]
देवबंद। देवबंद में पति पत्नी के आपसी विवाद में पति ने अपनी ही गर्दन छुरी से काट ली। जिससे, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत से हडकंप मच गया।
ये भी पढ़ें जयशंकर ने फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चासूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक की उम्र लगभग 38 वर्ष थी और राजमिस्त्री का काम किया करता था। पूरी घटना नगर के मोहल्ला बैरून कोटला की है।
ये भी पढ़ें ट्रंप की ट्रेड प्रतिबंध की चेतावनी के बाद झुका स्पेन, अमेरिकी सेना के सहयोग के लिए दी मंजूरीजहां नौ गजा पीर के निकट असलम पुत्र असगर अपने परिवार के साथ रहता था। बताया जाता है कि रविवार को उसकी अपनी पत्नी के साथ झगड़ा हुआ था। इससे असलम इतना आहत हो गया कि उसने छत पर जाकर घर में रखी छुरी से अपनी ही गर्दन काट ली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है।
इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया मौके पर भारी भीड़ का जमावड़ा हो गया। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां