सहारनपुर में पूर्व ब्लॉक प्रमुख की फैक्टरी में छापा, बिजली चोरी पकड़ी
सहारनपुर। जनता रोड पर औद्योगिक क्षेत्र में विद्युत निगम की टीम द्वारा छापेमारी से हड़कंप मच गया। इस दौरान बलियाखेड़ी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख इमरान खान की फैक्टरी में बिजली चोरी पकड़ी गई। बताया जा रहा है कि फैक्टरी का बिल न जमा कराने पर कनेक्शन कटा हुआ था, लेकिन वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट की मशीन […]
सहारनपुर। जनता रोड पर औद्योगिक क्षेत्र में विद्युत निगम की टीम द्वारा छापेमारी से हड़कंप मच गया। इस दौरान बलियाखेड़ी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख इमरान खान की फैक्टरी में बिजली चोरी पकड़ी गई। बताया जा रहा है कि फैक्टरी का बिल न जमा कराने पर कनेक्शन कटा हुआ था, लेकिन वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट की मशीन केबिल डालकर अवैध रूप से चलती मिली। फैक्टरी संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी है।
अधीक्षण अभियंता शहरी संजीव कुमार ने सहायक अभियंता मीटर राजीव भट्ट एवं विजिलेंस टीम के साथ बुधवार शाम को जनता रोड स्थित पूर्व ब्लाक प्रमुख इमरान खान की फैक्टरी मैसर्स सुपर टेक्सटाइल पर छापा मारा। फैक्टरी में बिजली चोरी पकड़ी गई। पूर्व ब्लाॅक प्रमुख ने अपने कनेक्शन का प्रयोग तीन अन्य फैक्टरियों में भी अवैध तरीके से कर रखा था। टीम ने एक अन्य फैक्टरी में भी निरीक्षण किया।
एक फैक्टरी की आरसी काटी और एक अन्य परिसर पर बकाया पर कनेक्शन काटा गया। वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की मशीन भी उसी परिसर से केबिल डालकर अवैध रूप से चलाई जा रही थी। टीम ने परिसर में लगे सभी विद्युत मीटरों की जांच की। जिसमें 50 किलोवाट औद्योगिक विद्युत भार की अनियमितता मिली। कार्रवाई के दौरान अधिशासी अभियंता अमित श्रीवास्तव, उपखंड अधिकारी एवं अवर अभियंता शामिल रहे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां