सहारनपुर मुठभेड़: गौकशी का वांछित नसीम घायल हालत में गिरफ्तार, तमंचा बरामद

सहारनपुर। थाना जनकपुरी पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गौकशी के मुकदमें में वांछित एक आरोपी को घायलवस्था में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध अस्लाह बरामद घायल गौकश को अस्पताल में भर्ती कराया है। ममता शर्मा समेत 9 के खिलाफ जानलेवा हमले में चार्जशीट दाखिल, कोर्ट से […]
सहारनपुर। थाना जनकपुरी पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गौकशी के मुकदमें में वांछित एक आरोपी को घायलवस्था में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध अस्लाह बरामद घायल गौकश को अस्पताल में भर्ती कराया है।
एसपी सिटी व्योम बिन्दल ने जानकारी देते हुए बताया कि आज थाना जनकपुरी पुलिस टीम उपनिरीक्षक अजय कसाना, विवेक वैद्यवान के नेतृत्व में संदिग्ध व्यक्ति वाहन की चैकिंग कर रही थी। उन्होंने बताया कि रात्रि में पुलिस टीम पैदल गश्त करते हुए माहीपुरा तिराहे पर पहुंचे, तभी सूचना मिली कि गौकशी का वांछित आरोपी जमालपुर पुलिया के पास खड़ा है। इस सूचना पर पुलिस टीम बताये गये स्थान पर पहुंची, तो पुलिस को देखते ही आरोपी गौकश भागने लगा तथा पुलिस टीम को अपने नजदीक आता देख उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
बिजनौर में गंगा में छलांग लगाकर BSF जवान ने बेटे संग दी जान, पत्नी चार दिन पहले कूदी थी नदी में
पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में आरोपी के दाहिनें पैर में गोली लगने से घायलवस्था में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार बदमाश की पहचान नसीम पुत्र लतीफ निवासी छजपुरा थाना जनकपुरी के रुप में हुई। घायल बदमाश को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसपी सिटी व्योम बिन्दल ने बताया कि घायल बदमाश थाना जनकपुरी पर धारा 3/5/8 (1) सीएस एक्ट में वांछित चल रहा था। जिसके कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर व 01 खोखा कारतूस बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि घायल बदमाश के विरुद्ध थाना जनकपुरी पर गैंगस्टर एक्ट, चोरी व अन्य अपराधों में करीब आधा दर्जन अभियोग पंजीकृत है।
लेखक के बारे में

रॉयल बुलेटिन उत्तर भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक है, जो पाठकों तक स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरें तेज़, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाता है, हिंदी पत्रकारिता का एक भरोसेमंद मंच !