सर्राफा व्यापारी से बाइक सवारों ने की लाखों की लूट, बदमाशों ने विरोध करने पर पिटाई भी की
जौनपुर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के अढ़नपुर मॉडल स्कूल के पास बीतीरात को बाइक सवार बदमाशों ने सर्राफा कारोबारी की पिटाई कर 3.5 लाख के आभूषण लूट लिए। पुलिस ने घायल कारोबारी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी डॉक्टर अजय पाल शर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण जल्द ही खुलासा करने के लिए टीम को लगाया […]
जौनपुर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के अढ़नपुर मॉडल स्कूल के पास बीतीरात को बाइक सवार बदमाशों ने सर्राफा कारोबारी की पिटाई कर 3.5 लाख के आभूषण लूट लिए। पुलिस ने घायल कारोबारी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
एसपी डॉक्टर अजय पाल शर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण जल्द ही खुलासा करने के लिए टीम को लगाया है।
ये भी पढ़ें शानदार रहा अरिजीत सिंह के साथ जियागंज स्टूडियो में 'तेरे संग' रिकॉर्ड करने का अनुभव : यूलिया वंतूर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के सेऊर निवासी रविशंकर की रामनगर ब्लॉक के सामने जेवर की दुकान है। वह गुरुवार की रात दुकान बंद कर अपने भाई राजू और गांव के एक अन्य व्यक्ति के साथ बाइक से घर जा रहे थे।
गांव के पास तीन बदमाशों ने उनकी बाइक को रोका और धक्का देकर तीनों को गिरा दिया। इसके बाद अवैध तमंचा दिखाकर रविशंकर से आभूषणों से भरा बैग छीनने लगे।
विरोध करने पर उन्होंने रविशंकर की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद उनकी बाइक की चाबी और आभूषण से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। रविशंकर के अनुसार बाइक में करीब 50 ग्राम सोने और डेढ़ किलो चांदी के आभूषण थे। स्थानीय लोगो की माने तो घटनास्थल से कुछ ही दूर कुछ दिन पहले इस तरह की वारदात पहले भी हो चुकी हैं।
एएसपी ने बताया कि घायल को उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया। पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है, जल्दी ही घटना का अनावरण किया जाएगा।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां