Friday, April 11, 2025

गाजियाबाद में एचआईवी पॉजिटिव महिला को दी जान से मारने की धमकी

गाजियाबाद। मोदीनगर की एक कॉलोनी निवासी एचआईवी पॉजिटिव महिला ने स्थानीय सभासद पर क्षेत्र छोड़ने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि क्षेत्र न छोड़ने पर आरोपी ने उसे जान से मारने व मकान तोड़ने की धमकी दी है। महिला ने पुलिस से मामले की शिकायत की है।

 

 

कॉलोनी निवासी महिला मोदीनगर थाने पहुंची। महिला ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि वह एचआईवी पॉजिटिव है। महिला का आरोप है कि स्थानीय सभासद इस बात को लेकर उसे परेशान करता है। सभासद कई बार महिला को धमका चुका है। आरोप है कि दो दिन पूर्व एक बार फिर सभासद ने उसे धमकाया कि या तो क्षेत्र छोड़ दे नहीं तो तेरा मकान तोड़ दिया जाएगा। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय का कहना है कि मामले की तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  गाजियाबाद: नवीन मंडी साहिबाबाद में अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम, व्यापारियों ने किया विरोध, बुलाना पड़ा पुलिस बल
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय