Saturday, April 19, 2025

मेरठ में महिला बैंक अधिकारी से चेन लूटी, युवक से मोबाइल लूट

मेरठ। शहर में लुटेरा गैंग का आतंक बढ़ता जा रहा है। थाना सिविल लाइन और ब्रह्मपुरी सर्किल के थानों में वारदात हो रही हैं। ब्रह्मपुरी क्षेत्र में सब्जी मंडी के पास गाजियाबाद निवासी महिला बैंक अधिकारी स्वाति से बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन लूट ली। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पांडव नगर रोड पर सीतामढ़ी जिला निवासी सुबोध कुमार का मोबाइल लूट लिया।

 

मुजफ्फरनगर में तेज रफ्तार डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिवार में मचा कोहराम

 

कविनगर थाना क्षेत्र के गोविंदपुरम निवासी स्वाति टीपी नगर स्थित आईडीबीआई बैंक में सहायक प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। वह ड्यूटी पूरी करने के बाद ब्रह्मपुरी क्षेत्र में सब्जी मंडी के सामने घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी। इस दौरान एक युवक पैदल आया और उनके गले से सोने की चेन लूटकर आगे बाइक लिए खड़े अपने साथी के साथ फरार हो गया। पीड़िता ने शोर मचाया और आसपास के लोगों ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह काफी दूर निकल चुके थे।

 

मुजफ्फरनगर: फेरी से लौट रहे तीन लोगों पर हमला कर बदमाशों ने की लूटपाट, पुलिस ने कहा – मारपीट का मामला

 

दूसरी घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पांडव नगर रोड स्थित कम्युनिटी हॉल के पास हुई। सीतामढ़ी जिले के गांव रीगा निवासी सुबोध कुमार किसी कार्य से मेरठ कॉलेज आए थे। वह शाम को खाना खाने के बाद अपने दोस्तों के साथ सड़क किनारे टहल रहे थे। तभी सफेद रंग की अपाचे बाइक पर पीछे से आए दो बदमाशों ने उनसे मोबाइल लूट लिया। सुबोध कुमार के शोर मचाने पर लोग बदमाशों के पीछे दौड़े, लेकिन वह हाथ नहीं आए।

यह भी पढ़ें :  सहारनपुर में पांच ग्राम पंचायतों को उत्कृष्ट मॉडल के रूप में विकसित किया गया

 

मुजफ्फरनगर में चलती बस से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

 

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कर बदमाशों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय