Saturday, February 22, 2025

सहारनपुर: सिंगापुर में कोर्स दिलाने के नाम पर 5.82 लाख की ठगी, रिश्तेदार पर केस दर्ज

सहारनपुर। बेटी को सिंगापुर भेजने के लिए सप्लाई चेन मैनेजमेंट का कोर्स कराने के नाम पर एक व्यक्ति से 5.82 लाख रुपये की ठगी हुई है। ठगी करने का आरोप रिश्तेदार पर लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

मुज़फ्फरनगर में ऑनलाइन जॉब दिलाने के नाम पर महिला से ठगी, 1.50 लाख का लगाया चूना

 

जनता रोड स्थित देवेंद्र नगर निवासी विनीत अरोड़ा ने तहरीर देकर बताया कि उनके पारिवारिक चाचा रोहित अरोड़ा उर्फ टिंकल अरोड़ा ने उनकी बेटी हर्षिता अरोड़ा को विदेश में सप्लाई चेन मैनेजमेंट का कोर्स कराने के लिए झांसा दिया था। रोहित ने पीड़ित को बताया कि वह अपने एक परिचित प्रीतपाल सिंह के माध्यम से इस कोर्स का इंतजाम करेगा, जो सिंगापुर के एक कॉलेज में दाखिला दिलवाएगा। इसके लिए 6.30 लाख रुपये खर्च बताए गए थे।

 

 

मुज़फ्फरनगर में लूट की वारदात का हुआ खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार, जेल भेजा

 

पीड़ित ने विश्वास जताते हुए पहले 5.82 लाख रुपये प्रीतपाल सिंह के खाते में जमा किए। इसके बाद पीड़ित को एक ऑफर लेटर भेजा गया, जिसमें सिंगापुर के कॉलेज के फीस का विवरण था। जांच में यह पता चला कि भेजा गया ऑफर लेटर फर्जी था, जिसमें रकम को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया था। इसके बाद जब पीड़ित ने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने प्रीतपाल सिंह व विरेंद्र अरोड़ा उर्फ राणा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय