Wednesday, April 23, 2025

सुंदरता बढ़ाने में सहायक है बादाम का तेल

बादाम पौष्टिक व स्वास्थ्यवर्धक माना जाता है। गर्मी व सर्दी, हर मौसम में इसका उपयोग लाभप्रद है। यह कच्चा हो या पका हुआ, हर तरह से इसका सेवन फायदेमंद है।

यही नहीं, और भी बहुत लाभ हैं इस मेवाफल के। इसका तेल पौष्टिक होने के साथ-साथ सौंदर्यवर्धक भी है। आइए देखें यह सौंदर्य हेतु किस प्रकार उपयोग में लाया जाता है।

– चेहरे पर झुर्रियां होने पर बादाम के तेल को दही में मिलाकर प्रतिदिन त्वचा पर लगाने से फायदा होता है।

[irp cats=”24”]

– यदि आपकी त्वचा तैलीय है तो बादाम का तेल व शहद दोनों को मिलाकर पेस्ट बना कर चेहरे पर लगाएं व 10 मिनट बाद चेहरा धो लें। आप आश्चर्यजनक परिवर्तन महसूस करेंगी।

– मुंहासे व झुर्रियों से बचाव हेतु मलाई व बादाम तेल मिलाकर चेहरे पर लगाएं।
– रूखी त्वचा पर बादाम के तेल की मालिश करने से चेहरा खिल उठता है।

– आंखों के नीचे काले धब्बे होने की अवस्था में आंखों के आसपास बादाम के तेल की मालिश करना लाभदायक है।

– बादाम रोगन से तैयार मास्क त्वचा की पौष्टिकता हेतु लाभप्रद है।
– भाषणा गुप्ता

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय