Wednesday, April 23, 2025

यूपी STF को बड़ी सफलता, मुख्तार गैंग का शार्प शूटर अनुज कनौजिया एनकाउंटर में ढेर, 24 केस थे दर्ज

रांची। उत्तर प्रदेश एसटीएफ और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम ने जमशेदपुर में एक एनकाउंटर में मुख्तार अंसारी गिरोह के कुख्यात अपराधी अनुज कनौजिया को मार गिराया ।

मुजफ्फरनगर में भाजपा नेता के होटल पर फायरिंग, दो नामजद समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक कौशल किशोर ने आज यहां इसकी पुष्टि की है।अनुज कनौजिया उत्तर प्रदेश से फरार होकर झारखंड के जमशेदपुर में छिपकर रह रहा था।अनुज पर हत्या, लूट, रंगदारी और गैंगस्टर सहित दो दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज थे।

पूर्व विधायक शाहनवाज राणा की जेल में की गई पिटाई, वकील ने लगाया आरोप, कोर्ट ने दिए मेडिकल कराने के आदेश

[irp cats=”24”]

पुलिस सूत्रों ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस को यह जानकारी मिली थी कि अनुज कनौजिया इस समय झारखंड के जमशेदपुर में रह रहा है। उत्तर प्रदेश एटीएस को लोकेशन मिलने के बाद झारखंड एटीएस की सहायता से अनुज को गिरफ्तार करने के लिए टीम शनिवार की देर रात जमशेदपुर के गोविंदपुर के पास स्थित जनता मार्केट पहुंची थी।

मुजफ्फरनगर बने लक्ष्मीनगर, जिला पंचायत ने किया सर्वसम्पत्ति से प्रस्ताव पास, देश में एक साथ चुनाव की भी मांग !

उत्तर प्रदेश पुलिस और झारखंड पुलिस ने घेराबंदी की तो अनुज ने फायरिंग शुरू कर दी।पुलिस ने उसे बाहर निकलने के लिए चेतावनी दी लेकिन वह लगातार पुलिस पर गोलियां चलाता रहा। इसके बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने पहले अनाउंसमेंट कर उसे सरेंडर करने को कहा, इस पर उसने एक बार फिर से अपने घर की खिड़की से फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में उत्तर प्रदेश पुलिस के डीएसपी धर्मेंद्र कुमार शाही को गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें शूटर अनुज मारा गया।

जयंत चौधरी ने कपिल देव अग्रवाल के साथ की बैठक, काैशल विकास तथा शिक्षा की स्थिति पर की चर्चा

पुलिस सूत्रों ने बताया कि अनुज कनौजिया की तलाश उत्तर प्रदेश में हुए कई संगीन मामलों को लेकर थी। अनुज कनौजिया पर ढाई लाख रुपए का इनाम घोषित था।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय